अब सरकारी राशन के लिए नहीं लगानी होगी लंबी लाइन, ATM से मिलेगा अनाज

अब सरकारी सस्ता गल्ले की दुकानों के बाहर लाइन पर लगने से उपभोक्ताओं को छुटकारा मिल जाएगा। जिला पूर्ति कार्यालय ने जिले में चार ग्रीन अनाज एटीएम लगाए हैं। जिनका ट्रायल सफल हो गया है। ग्रीन एटीएम की क्षमता एक दिन में 30 क्विंटल गेहूं व चावल वितरण करने की है। एटीएम से राशन वितरण करने में घटतौली की शिकायत भी नहीं मिलेगी। एटीएम में सभी उपकरण कंप्यूटराइज हैं। राशन कार्ड का नंबर दर्ज करते ही संपूर्ण विवरण उपलब्ध हो जाएगा।

राशन विक्रेताओं को दिया गया प्रशिक्षण
दरअसल, जिला पूर्ति कार्यालय की ओर से जिले में चार ग्रीन एटीएम देहरादून, ऋषिकेश, सहसपुर, विकासनगर में लगाए गए हैं। राशन वितरण में किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसको लेकर ग्रीन एटीएम को ट्रायल पर लिया गया। ट्रायल के दौरान राशन विक्रेताओं को भी प्रशिक्षण दिया गया। एटीएम का ट्रायल पूरा होने के साथ ही प्रशिक्षण भी पूरा हो गया है। अब ग्रीन एटीएम का विधिवत संचालन किया जाएगा।

ऐसे करता है ग्रीन एटीएम कार्य
ग्रीन एटीएम में सभी उपकरण कंप्यूटराइज है।
राशन कार्ड में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, अंत्योदय, राज्य खाद्य सुरक्षा के राशन कार्ड के नंबर दर्ज करते ही संपूर्ण जानकारी उपलब्ध हो जाती है।
एटीएम में यह भी विकल्प उपलब्ध कराया गया है कि किस योजना में कितना गेहूं, चावल दिया जाना है।
ग्रीन एटीएम में यूनिट दर्ज करते ही उनती ही यूनिट अनाज बाहर निकलेगा।
इसमें अनाज का वजन भी मशीन के माध्यम से ही किया जाएगा।
जिसके बाद मशीन के माध्यम से ही उपभोक्ताओं को गेहूं और चावल मिलेगा।

विभाग करेगा ग्रीन एटीएम की मानीटरिंग
ग्रीन एटीएम में किसी तरह की तकनीकी समस्या आने पर ठीक कराने की जिम्मेदारी विभाग की होगी। राशन विक्रेता की जिम्मेदारी एटीएम के संचालन में जो भी बिजली का बिल आएगा उसका भुगतान करने की है।
इसके साथ ही माह में कितना राशन वितरण किया गया है इसकी रिपोर्ट जिला पूर्ति कार्यालय को देनी होगी। यह व्यवस्था इसलिए भी बनाई गई है कि अन्य दुकानों की अपेक्षा ग्रीन एटीएम संचालित करने वाले विक्रेताओं का लाभांश भी अधिक है। जिससे आगे चलकर भुगतान करने में परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Spread the love
admin

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन

देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…

13 hours ago

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…

14 hours ago

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

2 days ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

2 days ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

2 days ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

2 days ago