ऋषिकेश : कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने नरेंद्रनगर विधानसभा के धमांस्यू पट्टी के अंतर्गत आने वाले चल्डगांव-कुखुई मोटर मार्ग के शीघ्र अवशेष निर्माण हेतु लोक निर्माण विभाग के आला अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने यहां पौधरोपण भी किया।
रविवार को धमांस्यू पट्टी के ग्राम पंचायत कुखुई में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम सेवा समर्पण अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया। इस दौरान ग्रामीणों ने ढोल, दमाउं और नगाड़े बजाकर कैबिनेट मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने चल्डगांव-कुखुई मोटर मार्ग का निरीक्षण किया। यहां रूके हुए निर्माण कार्य पर कैबिनेट मंत्री ने लोक निर्माण विभाग नरेंद्रनगर के अधिशासी अभियंता मौहम्मद आरिफ खान को शीघ्र ही अवशेष कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
उफनते नदी को पार कर शव अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गए ग्रामीण,…
उत्तराखंड सरकार की आलंबन गांव योजना फाइलों तक सीमित रह गई है. जो धरातल पर…
ईडी ने मुंबई और भोपाल में समीर अग्रवाल और उसके सहयोगियों से जुड़े कई आवासीय…
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने फिर पार्टी कार्यक्रमों में सक्रिय दिखाए दिए. वो…
भारत-नेपाल के अधिकारियों की देहरादून में हाई लेवल बैठक चल रही है, जिसमें कई मुद्दों…
ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अब तक का सबसे जबरदस्त आर्थिक अभियान चलाने का ऐलान…