Kedarnath Dham के लिए नौ कंपनियों के हेलिकॉप्‍टर भरेंगे उड़ान, कब से शुरू होगी बुकिंग? नोट करें टाइम और डेट

केदारनाथ धाम के लिए नौ कंपनियां हेली सेवाएं उपलब्ध कराएंगी। हेली सेवा के लिए टिकट की बुकिंग आठ अप्रैल को दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगी। दारनाथ धाम के लिए यह हेली सेवाएं गुप्तकाशी, फाटा व सिरसी से संचालित की जाएंगी। इसके लिए किराया भी निर्धारित कर दिया गया है। गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए 8532 रुपये, फाटा से 6062 रुपये और सिरसी से 6060 रुपये तय किया गया है। यूकाडा के एसीईओ दयानंद सरस्वती ने यह जानकारी दी।

सचिव संस्कृति ने लिया केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन की ओर से यात्रा तैयारियां को लेकर केदारनाथ पैदल मार्ग समेत यात्रा मार्ग पर जरूरी बुनियादी सुविधाएं बहाल की जा रही हैं। वहीं केदारनाथ यात्रा के लिए वरिष्ठ आईएएस नोडल अधिकारी के रूप में आईएएस अधिकारी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एवं सचिव संस्कृति युगल किशोर पंत को केदारनाथ धाम की यात्रा तैयारियों की मॉनिटरिंग का जिम्मा सौंपा गया है। सचिव शुक्रवार को ऊखीमठ पहुंचे। उन्होंने केदारनाथ यात्रा मार्ग में तीर्थयात्रियों की मूलभूत सुविधाओं पेयजल, विद्युत, संचार, परिवहन, स्वास्थ्य, आवासीय व्यवस्थाओं, पार्किंग की स्थिति, केदारनाथ धाम के लिए घोड़े-खच्चर, डंडी-कंडी व सड़क मार्ग का लेकर जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने तीर्थयात्रा से जुड़ी संस्थाओं बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी), स्थानीय लोगों, हक हकूकधारियों तथा केदारनाथ सभा से भी बातचीत की और केदारनाथ यात्रा के संबंध में सुझाव मांगे। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ हरीश गौड़ ने बताया कि ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचकर सचिव युगल किशोर पंत ने केदारनाथ धाम के शीतकालीन गद्दीस्थल के दर्शन किए। इस दौरान केदारनाथ धाम प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान ने सचिव को शीतकालीन पूजा व्यवस्था के विषय में अवगत कराया। इस अवसर पर केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने केदारनाथ धाम यात्रा के विषय में सचिव के सम्मुख सुझाव रखे। इस मौके पर पुजारी शिवशंकर लिंग, पुजारी टी गंगाधर लिंग, वेदपाठी यशोधर मैठाणी, कुलदीप धर्म्वाण सहित समिति कर्मचारी, अन्य विभागों के अधिकारीगण एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

Spread the love
admin

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन

देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…

10 hours ago

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…

11 hours ago

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

1 day ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

2 days ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

2 days ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

2 days ago