प्रदेश के सरकारी स्कूलों में घटती छात्र संख्या की जांच के लिए समिति गठित की गई है। समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना निदेशक गुलदीप गैरोला की अध्यक्षता में गठित समिति एक सप्ताह के भीतर शिक्षा महानिदेशालय को अपनी रिपोर्ट देगी। शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। शिक्षा महानिदेशक की ओर से जारी आदेश के मुताबिक सात सदस्यीय इस समिति में रुद्रप्रयाग के मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र कुमार बिष्ट, प्रारंभिक शिक्षा की उप निदेशक कमला बड़वाल, माध्यमिक शिक्षा के उप निदेशक जेपी काला, उत्तरकाशी के जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शैलेंद्र अमोली, पौड़ी जिले के पाबौ ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी अमित चौहान और एससीईआरटी के सहायक निदेशक कृष्णानंद बिजल्वाण को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। आदेश में कहा गया है कि समिति राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं माध्यमिक विद्यालयों में घटती छात्र संख्या की जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी। जो छात्र संख्या के घटने के कारणों का अध्ययन करते हुए इसे बढ़ाने के लिए सुझावों को शिक्षा मंत्री के सामने प्रस्तुत करेगी।
महात्मा गांधी की आज 157वीं और लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर देश उनको…
Asian Games Day 13: मेडल टैली में भारत 70 मेडल (12 गोल्ड, 24 सिल्वर, 34…
मसूरी की तरफ आने वाले यातायात को किंग क्रेग से लाइब्रेरी व पिक्चर पैलेस की…
2026 के सर्वे में 490 पौधों की प्रजातियां, 96 लाइकेन टैक्सा, 20 स्तनधारी और 125…
कोटद्वार में मुस्लिम व्यापारी का बचाव कर सुर्खियों में आए दीपक कुमार उर्फ 'मोहम्मद' दीपक…
ऋषिकेश में ₹100 करोड़ के राफ्टिंग प्रोजेक्ट पर चल रहा काम, 4.5 लाख पर्यटक, 265…