प्रदीप सिंह असवाल
उत्तरकाशी/जानकीचट्टी : यमुनोत्री धाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर यमुनोत्री के मुख्य पड़ाव जानकीचट्टी में बस पार्किंग निकट स्व श्री राजेन्द्र सिंह रावत स्मारक के पास पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय मौन सत्याग्रह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिसका नेतृत्व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता विजयपाल रावत, मजदूर यूनियन अध्यक्ष अरविंद रावत और समाजिक कार्यकर्ता महावीर पंवार माही के द्वारा किया गया।
महावीर पंवार माही ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि मौन सत्याग्रह की पांच सूत्रीय मांगों मे जानकीचट्टी में घोड़ा-खच्चर डंडी-कंडी मजदूरों के लिए रोटेशन व्यवस्था संचालन ईमानदारी और नियमानुसार लागू किया जाय, एवं अवैध शराब मीट मांस अंडा आदि की बिक्री पर रोक लगाई जाए। जिला पंचायत द्वारा बीमा शुल्क के नाम पर जो 50 रुपए लिए जा रहे हैं उसके एवज मृतक घोड़े खच्चर के चालकों को तत्काल 50 हजार रुपए आर्थिक मुआवजा दिया जाए। यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य मजबूती और गुणवत्ता से हो। यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ाव रानाचट्टी में खुली शराब की उपदुकान यमुनोत्री धाम की आस्था और भाव के साथ, रानाचट्टी में स्कूली बच्चों और ग्रामीणों के साथ साथ क्षेत्र में दुष्प्रभाव को देखते हुए जनभावनाओं के हित में तत्काल बंद किया जाए। इस दौरान विजयपाल रावत , महाबीर पंवार माही, अरविंद रावत, गौतम पंवार, दीपक रावत, सुनील सोनी, ऋषभ कुमार, आशीष कुमार , सतपाल राणा, विजय रावत, जगपाल राणा आदि लोग उपस्थित रहे।
महात्मा गांधी की आज 157वीं और लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर देश उनको…
Asian Games Day 13: मेडल टैली में भारत 70 मेडल (12 गोल्ड, 24 सिल्वर, 34…
मसूरी की तरफ आने वाले यातायात को किंग क्रेग से लाइब्रेरी व पिक्चर पैलेस की…
2026 के सर्वे में 490 पौधों की प्रजातियां, 96 लाइकेन टैक्सा, 20 स्तनधारी और 125…
कोटद्वार में मुस्लिम व्यापारी का बचाव कर सुर्खियों में आए दीपक कुमार उर्फ 'मोहम्मद' दीपक…
ऋषिकेश में ₹100 करोड़ के राफ्टिंग प्रोजेक्ट पर चल रहा काम, 4.5 लाख पर्यटक, 265…