मसूरी : प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा के खेतवाला गांव में 16 लाख की लागत से बने बहुउददेशीय भवन, चार पीस सेट की नौ हाई मास्ट सोलर लाइट, 25 सोलर लाईट पोल सेट, व तीन पीस सेट सीसीटीवी कैमरे का लोकार्पण व सीएसआर के तहत गांव में आठ करोड की लागत से होने वाले विकास कार्यों जिसमें एक बहुउददेशीय भवन 250 सोलर लाईट सिंगल पोल, स्वागत द्वार व तीन पीस सेट सीसीटीवी कैमरा का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गांव के प्रधान व भाजपा मसूरी मंडल के महामंत्री नरेंद्र मेलवान ने कहा कि खेतवाला में 16 लाख की लागत से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया है जिसमें पांच लाख विधायक निधि व 11 लाख मनरेगा से खर्च किया गया है। वहीं सीएसआर की ओर से आठ करोड़ की योजना का शिलान्यास किया गया व पूरा गांव हाई मास्ट लाइट से जगमगा रहा है उन्होने कहा कि उनकी ग्राम सभा में ऐसा कोई गांव नहीं है जहां हाईमास्ट लाइट न लगी हो। उन्होंने कहा कि मंत्री गणेश जोशी का गांव के विकास कार्य में विशेष योगदान रहता है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मसूरी मंडल के उपाध्यक्ष विजय बिंदवाल ने किया।
इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, निर्वमान बीडीसी सुभाष मेलवान, मुकेश, गजिरा देवी, राखी, रिंकी, अमित पंवार, मंजीत रावत, राजी रमोला, सोबन, गीता, भावना, विनोद आदि मौजूद रहे।
महात्मा गांधी की आज 157वीं और लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर देश उनको…
Asian Games Day 13: मेडल टैली में भारत 70 मेडल (12 गोल्ड, 24 सिल्वर, 34…
मसूरी की तरफ आने वाले यातायात को किंग क्रेग से लाइब्रेरी व पिक्चर पैलेस की…
2026 के सर्वे में 490 पौधों की प्रजातियां, 96 लाइकेन टैक्सा, 20 स्तनधारी और 125…
कोटद्वार में मुस्लिम व्यापारी का बचाव कर सुर्खियों में आए दीपक कुमार उर्फ 'मोहम्मद' दीपक…
ऋषिकेश में ₹100 करोड़ के राफ्टिंग प्रोजेक्ट पर चल रहा काम, 4.5 लाख पर्यटक, 265…