PM मोदी के नेतृत्व में देश में हुए हैं अभूतपूर्व कार्य – मंत्री जोशी

मसूरी : भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विकसित भारत के अमृत काल के दौरान पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के तहत विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन मसूरी विधानसभा क्षेत्र के मसूरी मंडल में किया गया।
विकसित भारत संकल्प सभा को वर्चुअल रूप से संबोधित करते हुए प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि पहले भारत सैन्य हथियारों का आयात करता था जबकि अब समय ऐसा है कि हम सैनिक हथियारों के निर्यातक के तौर पर लगातार उभर रहे हैं। डिजिटल पेमेंट पर भी भारत अग्रणी है और अब देश के प्रत्येक युवा, महिला, बुजुर्ग के हाथ में डिजिटल पेमेंट यूपीआई जैसी अहम जिम्मेदारी को स्वयं संभाले हुए हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि धारा 370 और 35ए को हटाने का काम भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि भारत ने अपने अर्थव्यवस्था में काफी उछाल प्राप्त की है।

कृषि मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में लखपति दीदी बनाने का काम लगातार जारी है, 1.65 लाख के लक्ष्य को पूर्ण करते हुए हम लोग आगे बढ़ रहे हैं। मोदी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड की भाजपा सरकार प्रदेशहित के लिए काफी अच्छा काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मसूरी पेयजल योजना की स्वीकृति भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुमोदन के बाद ही संभव हो पाई, जिसके लिए समस्त मसूरी की जनता प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद प्रकट करती है।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

6 hours ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

6 hours ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

1 day ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

1 day ago

उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत

देहरादून। उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मानसून गतिविधियां तेज होने लगी हैं। कई जिलों में…

2 days ago