मानवता की सेवा हेतु संत निरंकारी मिशन हमेशा अग्रणी – कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल

टिहरी/नरेंद्र नगर : संत निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का विधिवत शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया। इसमें 65 लोगों ने रक्तदान किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि संत निरंकारी मिशन हमेशा से ही मानवता की सेवा हेतु अग्रणी रहता है। मसूरी के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह ने बताया कि शिविर में रक्तदान करने हेतु 140 लोगों ने पंजीकरण किया। इसमें से 65 ने रक्तदान किया। बताया कि संत निरंकारी मिशन की ओर से समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है। मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र नगर राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, मिशन के टिहरी क्षेत्रीय संचालक जीएस चौहान मौजूद थे। मिशन के ब्रांच संयोजक केएस नेगी, शिक्षक सेवादल रमेश असवाल, भाजयुमो अध्यक्ष विवेक उनियाल का शिविर संचालन में विशेष सहयोग रहा।
Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

Maruti Suzuki देगी 21,000 से ज्यादा नौकरियां, हरियाणा में किया नए प्लांट का उद्घाटन

Maruti Suzuki ने हरियाणा के खरखौदा में अपना नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट खोला है. इसकी शुरुआती…

9 hours ago