मसूरी : दिल्ली से परिवार के साथ मसूरी घूमने आ रहे पर्यटकों की कार में गलोगी धार के पास अचानक आग लग गयी, लेकिन आग लगते ही कार सवार उतर गये वरना बड़ी घटना हो सकती थी। सूचना पर फायर ब्र्रिगेड के सदस्य मौके पर पहुंचे व आग बुझायी लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।
फायर अधिकारी धीरज सिंह तड़ियाल ने बताया कि कोतवाली मसूरी से प्रातः पौने दस बजे सूचना मिली कि गलोगी के पास एक कार में आग लग गई है। सूचना पर फायर यूनिट मौके पर पहुंची व कार संख्या डीएल 7 सीएल 9768 आई 20 कार में लगी आग को बुझाया गया। उन्होंने बताया कि कार में आग इंजन के अधिक गर्म होने पर लगी है लेकिन कार सवार सभी लोग सुरक्षित उतर गये थे जिसमें अमित गंगवार 44 वर्ष पुत्र राघवेंद्र सिंह गंगवार, अंजू ग्रोवर पत्नी अमित गंगवार 42 वर्ष, अमित ग्रोवर पुत्र चमन लाल 38 वर्ष, कार्तिका गंगवार पुत्री अमित गंगवार 10 वर्ष निवासी 53डी डीडीए फलैक्स निकट थाना विवेक बिहार नई दिल्ली थे। उन्होंने बताया कि किसी को कोई चोट नहीं लगी है। मौके पर फायर सर्विस व पुलिस की सहायता से आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है।
घटना स्थल पर फायर यूनिट के एफएसएसओ धीरज सिंह तड़ियाल, एलएफएम गंभीर सैनी, डीवीआर राज कुमार, एफएम धीरज पाल शर्मा, व अभिषेक कुकरेती थे।
प्रदेश सरकार की विफलताओं, प्रत्येक स्तर पर व्याप्त व्यापक भ्रष्टाचार एवं जनविरोधी नीतियों के विरोध…
राजधानी देहरादून में भरे बाजार में दिन दहाड़े सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां सोमवार को…
तेज की जाए पदक विजेताओं को नौकरी देने की प्रक्रिया : रेखा आर्या खेल मंत्री…
देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने 'प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा' के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और…
शिक्षा व्यवस्था का सशक्त माध्यम बना विद्या समीक्षा केन्द्र तकनीक व डेटा विश्लेषण के जरिये…
देहरादून 31 जनवरीl संत शिरोमणि कवि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती पर भाजपा प्रदेश कार्यालय…