मसूरी : “गढ़वाल सभा द्वारा हरियाली तीज का आयोजन लाइब्रेरी मसूरी स्थित एक होटल सभागार में किया गया। आयोजित कार्यक्रम में गढ़वाल सभा की सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सभी महिलाएं सुंदर पारम्परिक वेशभूषा में नजर आई । इस मौके पर महिलाओं ने नृत्य वह गायन की प्रस्तुति से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।
इस मौके पर महिलाओं द्वारा एक से बढ़कर एक गढ़वाली हिंदी गानों में नत्य किया। जिसमें नृत्य में सुनीता ढौढ़ीयाल प्रथम व गायन में कमला कैंतुरा, प्रथम रही।तीज क्वीन का चुनाव महिलाओं द्वारा किया गया।
इस मौके पर सभा की अध्यक्ष ने सुधा झिल्डियाल ने कहा कि गढ़वाल सभा द्वारा तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। व हर साल तीज का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है।
इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए भी गढ़वाल सभा द्वारा वृक्षारोपण किया जाता है।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
वही तीज क्वीन का खिताब लक्ष्मी उनियाल ने जीता। व 50 साल से ऊपर सीता पंवार को तीज क्वीन चुना गया।
इस मौके पर विभिन्न प्रकार के खेलो का आयोजन भी किया गया। जिसमे सभी ने उपहार जीता। इसके बाद सभी ने सामूहिक नृत्य भी किया।
इस मौके पर तीज क्वीन लक्ष्मी उनियाल ने कहा की गढ़वाल महासभा द्वारा हरियाली तीज का कर्यक्रम
धूमधाम से मनाया गया।
उन्होंने कहा की तीज का त्योहार भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का प्रतीक है। माना जाता है कि माता पार्वती ने कठोर तपस्या के बाद भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त किया था।
कहा की तीज का त्यौहार मानसून के मौसम में मनाया जाता है जब प्रकृति हरियाली से लदखड़ जाती है। यह प्रकृति के सौंदर्य का जश्न मनाने का अवसर होता है।
महिलाओं के लिए एक विशेष उत्सव है। महिलाएं इस दिन नए वस्त्र पहनती हैं, मेहंदी लगाती हैं और एक-दूसरे के साथ मिलकर गीत गाती हैं और नृत्य करती हैं।
कार्यक्रम के आयोजन में सुधा झिल्डियाल ,रेखा ढौंडियाल,शशि रावत , रजनी रावत, बीना रावत, बीना गुनसोला लक्ष्मी उनियाल, जयश्री, राजेश्वरी नेगी,अनिता थलवाल भरोसी रावत, सुनीता नेगी, सुषमा ,लीला कंडारी, शीतल पंवार,पूनम पंवार,सीता पंवार,सीमा जोशी, नूतन राणा,भावना रावत ,रेवा नेगी,बीना मल्ल, सुलोचना देवी,सोनी मोयाल नीलम चौहान सहित सैकड़ों कि संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भू-धंसाव ने लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है. हाईवे पर…
हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय बेस चिकित्सालय, श्रीनगर में अत्याधुनिक डिजिटल अल्ट्रासाउंड (यूएसजी) सेवा का शुभारंभ…
हरिद्वार में मानसून सीजन में बिलों से बाहर निकले सांपों को वन विभाग की क्यूआरटी…
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी को…
आइए जानते हैं कांवड़ यात्रा को लेकर क्या नियम हैं और सबसे पहले किसने कांवड़…
उत्तराखंड के फेमस मंदिरों में देश विदेश से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं.…