उत्तराखण्ड की रजत जयंती के उत्सव को मनाने के लिए हिमालय से संबंधित कहानियाँ केंद्र में।

देहरादून : विशिष्ट भारतीय पुस्तकों और लेखकों के सम्मान एवं उत्सव के लिए समर्पित गैर-लाभकारी संस्था वैली ऑफ वर्ड्स (VoW) द्वारा VoW बुक अवॉर्ड्स 2025 की शॉर्टलिस्ट जारी की गई। साहित्य की आठ विभिन्न श्रेणियों में दिए जाने वाले यह पुरस्कार वैली ऑफ वर्ड्स इंटरनेशनल लिटरेचर एंड आर्ट्स फ़ेस्टिवल के 25 और 26 अक्तूबर 2025 को देहरादून में आयोजित होने वाले 9वें संस्करण में दिए जाएंगे।
शॉर्टलिस्ट की घोषणा करते हुए फ़ेस्टिवल डायरेक्टर डॉ. संजीव चोपड़ा ने कहा कि “इस वर्ष VoW बुक अवॉर्ड्स 2025 के लिए 50 प्रकाशकों द्वारा 500 से अधिक पुस्तकें नामित की गई। ये पुस्तकें भारतीय साहित्य की विविधता और गहराई की परिचायक है। क्योंकि वर्ष 2025 उत्तराखण्ड राज्य के गठन का भी 25वाँ वर्ष है,अतः इस वर्ष की शॉर्टलिस्ट में हिमालय के पहाड़ों की कहानियाँ कहने वाली पुस्तकें विशेष रूप से शामिल हैं।”
प्रत्येक श्रेणी में 10 पुस्तकों की लॉंगलिस्ट में से चयनित 5 उत्कृष्ट पुस्तकें शामिल हैं। VoW बुक अवॉर्ड्स 2025 के लिए शॉर्टलिस्ट में शामिल 40 पुस्तकें निम्नलिखित हैं:
अंग्रेज़ी कथेतर:
आनन्दा: एन एक्सप्लोरेशन ऑफ कैनाबिस इन इंडिया – करन मधोक (एलेफ)
• इंजीनियरिंग अ नेशन: द लाइफ़ एंड करियर ऑफ एम. विश्वेश्वरैया – अपराजित रामनाथ (पेंग्विन)
• आइकोनिक ट्रीज़ ऑफ इंडिया: 75 नैचुरल वंडर्स – एस. नटेश (रोली बुक्स)
• रुखमाबाई: द लाइफ़ एंड टाइम्स ऑफ अ चाइल्ड ब्राइड टर्न्ड रिबेल-डॉक्टर – सुधीर चंद्रा (पैन मैकमिलन)
• दिस लैंड वी कॉल होम: द स्टोरी ऑफ अ फ़ैमिली, कास्ट, कन्वर्ज़नस् एंड मॉडर्न इंडिया – नुसरत जाफ़री (पेंग्विन)

अंग्रेज़ी कथा:
बॉर्डर क्रॉसर्स – भास्कर रॉय (हैचेट)
• हिल सॉन्ग्स ऑफ लव एंड लॉन्गिंग – बिजोया सावियान (व्हाइट फाल्कन)
• आइलैंड – सुजित सराफ़ (स्पीकिंग टाइगर)
• नेवर नेवर लैंड – नमिता गोखले (स्पीकिंग टाइगर)
• स्वॉलोइंग द सन – लक्ष्मी मुरदेश्वर पुरी (एलेफ)

अंग्रेज़ी अनुवाद:
दलित किचन्स ऑफ़ मराठवाड़ा – अनुवादक: भूषण करगांवकर, लेखक: शाहू पटोले (मराठी) (हार्पर कॉलिन्स)
• लावण्यादेवी – अनुवादक: बनिब्रत महांता, लेखक: कुसुम खेमानी (हिन्दी) (ओरिएंट ब्लैकस्वान)
• टेन डेज़ ऑफ़ द स्ट्राइक – अनुवादक: अरुनवा सिन्हा, लेखक: संदीपन चट्टोपाध्याय (बांग्ला) (हार्पर कॉलिन्स)
• द टेम्पल ऑफ नो गॉड्स – अनुवादक: सायरी देबनाथ, लेखक: मानव कौल (हिन्दी) (पेंग्विन)
• व्हाइट ब्लड – अनुवादक: दिलराज सिंह सूरी, लेखक: नानक सिंह (पंजाबी) (हैचेट)

हिन्दी कथेतर:
हम्पी: उत्कर्ष से अपकर्ष तक – तापस चक्रवर्ती (विनसर)
• हिमालय का इतिहास – डॉ. मदन चन्द्र भट्ट (राधाकृष्ण)
• बिदाय दे माँ! – सुधीर विद्यार्थी (राजपाल)
• पथिक मैं अरावली का – भंवर मेघवंशी (राजपाल)
• खाकी में स्थितप्रज्ञ: एक आईपीएस अधिकारी की स्मृतियाँ एवं अनुभव – अनिल रतूड़ी (विनसर)

हिन्दी कथा:
अतर: दुनिया में क्या हासिल – प्रत्यक्षा (राजकमल)
• कांधों पर घर – प्रज्ञा (लोकभारती)
• ज़ोया देसाई कॉटेज – पंकज सुबीर (शिवना)
• वन्या – मनीषा कुलश्रेष्ठ (राजकमल)
• सुनो कबीर – सोनी पाण्डेय (लोकभारती)

हिन्दी अनुवाद:
इन लव विद डेथ – अनुवादक: पारिजात, लेखक: सतीश मोदी (अंग्रेज़ी) (हार्पर हिन्दी)
• उत्तर भारत में चमार और दलित आंदोलन का इतिहास – अनुवादक: कंवल भारती, लेखक: रामनारायण एस. रावत (अंग्रेज़ी) (राधाकृष्ण)
• खौलता पंजाब – अनुवादक: तरसेम, लेखक: बलदेव सिंह धालीवाल (पंजाबी) (ज्ञानपीठ वाणी)
• बहत्तर मील – अनुवादक: सुलभा कोरे, लेखक: अशोक वटकर (मराठी) (राधाकृष्ण)
• शिउली की गंध और अन्य कहानियाँ – अनुवादक: उत्पल बनर्जी, लेखक: तस्लीमा नसरीन (बांग्ला) (राजकमल)

यंग एडल्टस्:
अ हिस्ट्री ऑफ साउथ इंडिया फॉर चिल्ड्रन – प्रदीप चक्रवर्ती (हैचेट)
• आर्ट इज़ अ वॉइस – कृपा (आर्ट्स इंटीग्रेटेड)
• मिथ, मेमोरी एंड फोल्कटेल ऑफ द वांचो ट्राइब ऑफ अरुणाचल प्रदेश – तारा डगलस व जतवांग वांगसा (नियोगी बुक्स)
• पीएनके पणिक्कर’स् घोस्ट स्टोरीज़ – सुरेश एरियट (तुलिका ग्राफिक्स)
• रमन एंड चन्द्रशेखर – अरुंधति वेंकटेश (डकबिल)

बाल साहित्य:
अ रूफ़ फॉर नॉरबू – सुजाता पद्मनाभन / लाबोनी रॉय (स्नो लेपर्ड कंजरवेंसी इंडिया ट्रस्ट)
• अ ट्री इन माय स्टमक – नंदिता राव / चारबक दीप्ता (बिग बीटल बुक्स)
• कैक्टस वॉन्ट्स अ हग – नील फ्लोरी / साइमन यो (हैचेट)
• व्हाट ऐम आई गुड ऐट? – राहुल प्रधान / सुनैना कोएलो (कल्पवृक्ष)
• विल गूंदी कम होम? – अदिति राव / फिदा हामिद (तुलिका पब्लिकेशन्स)

VoW बुक अवॉर्ड्स की परम्परा के अनुसार ही इस वर्ष भी लगभग प्रत्येक श्रेणी में जूरी का दायित्व पिछले वर्ष उसी श्रेणी में विजेता रहे लेखक द्वारा निभाया गया। VoW बुक अवॉर्ड्स 2025 की जूरी में इस वर्ष अंग्रेज़ी कथेतर श्रेणी में मनोज मित्ता, अंग्रेज़ी कथा के लिए स्मृति रविन्द्र, अंग्रेज़ी अनुवाद में डॉ. जयवंती डिमरी, हिन्दी कथा में उदय प्रकाश, हिन्दी कथेतर में डॉ. सुरेश पंत, हिन्दी अनुवाद में सुभाष नीरव, यंग एडल्टस् श्रेणी में शबनम मिनवाला तथा बाल साहित्य के लिए विभा बत्रा जैसे प्रतिष्ठित नाम शामिल हैं।
प्रत्येक विजेता को एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि एवं एक ट्रॉफी से सम्मानित किये जाने के साथ ही देहरादून में आयोजित होने वाले वैली ऑफ वर्ड्स (VoW) फ़ेस्टिवल के एक विशेष सत्र में भागीदारी का अवसर भी प्राप्त होगा।

वैली ऑफ़ वर्ड्स के बारे में:
यह एक विशिष्ट, स्वयंसेवी और ग़ैर-लाभकारी पहल है, जिसे वैली ऑफ वर्ड्स फ़ाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित किया जाता है। यह मंच पिछले नौ वर्षों में लेखकों, कलाकारों, आलोचकों, रंगकर्मियों, शिल्पकारों, पाठकों और श्रोताओं को एकत्र कर एक अखिल भारतीय साहित्यिक और कलात्मक उत्सव में परिवर्तित हो चुका है। यह उत्सव देहरादून में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले बुक अवॉर्ड्स के साथ-साथ ‘इति नृत्य’ (राष्ट्रीय शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता) और ‘इति नाट्य’ (विद्यालय स्तर की रंगमंच प्रतियोगिता) जैसी गतिविधियों को भी समाहित करता है।
ट्रस्ट के गवर्निंग बोर्ड में डॉ. राजेन्द्र डोभाल, ले. जनरल पी.जे.एस. पन्नू, डॉ. आमना मिर्ज़ा, एल.एस. बाजपेयी, ज्योति धवन, शालिनी ढांडा, शालिनी राव, किशोर मेनन एवं रश्मि चोपड़ा शामिल हैं। इस संपूर्ण उपक्रम के मुख्य संरक्षक एवं फ़ेस्टिवल डायरेक्टर डॉ. संजीव चोपड़ा हैं, जो 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी रह चुके हैं। वे लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) के पूर्व निदेशक हैं और दो महत्वपूर्ण पुस्तकों— “We The People of the States of Bharat: The Making and Remaking of India’s Internal Boundaries” (हार्पर कॉलिन्स, 2022), जिसका हिन्दी अनुवाद सचिन चौहान द्वारा किया गया और यह 2024 में राजकमल प्रकाशन से प्रकाशित हुआ, तथा “The Great Conciliator: Lal Bahadur Shastri and the Transformation of India” (ब्लूम्सबरी, 2025) के लेखक हैं। संजीव चोपड़ा नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस एंड नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिज़ास्टर मैनेजमेंट की शैक्षणिक परिषदों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसके अतिरिक्त वे ‘द प्रिंट’ में भी स्तंभ लिखते हैं और विभिन्न अखबारों व डिजिटल मंचों पर साप्ताहिक पुस्तक समीक्षाएँ भी प्रकाशित करते हैं।

 

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 3848 लाभार्थियों को ₹33.22 करोड़ का वितरण, सीएम धामी बोले—युवा नौकरी देने वाला बने..

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के…

1 day ago

मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना पर मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक, विदेशी भाषा प्रशिक्षण पर जोर.

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक…

1 day ago

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान की तैयारियों की सीएम धामी ने की समीक्षा, 17 दिसंबर से 45 दिन तक लगेंगे बहुद्देशीय शिविर..

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में “जन-जन की सरकार, जन-जन…

1 day ago

उत्तराखंड में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान का शुभारंभ, 45 दिन तक चलेंगे बहुउद्देशीय शिविर..

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में बुधवार से ‘जन-जन की सरकार,…

1 day ago

पानी संकट के लिए समाधान: ट्रिटेड सीवेज वॉटर हाइड्रोपोनिक्स को राष्ट्रीय पेटेंट..

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सीवेज के पानी को हाइड्रोपोनिक सब्जी उत्पादन का आधार बनाया गया…

1 day ago

विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, 1971 युद्ध के वीरों और परिजनों को किया सम्मानित..

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विजय दिवस के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून…

2 days ago