मसूरी : मसूरी स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-14बालक अंतर-विद्यालयी फुटबॉल टूर्नामेंट जीएनएफसीएस में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस टूर्नामेंट में चार स्कूलों ने भाग लिया, जिसमें मेजबान जीएनएफसीएस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जीत लिया। द मसूरी गर्ल्स एंड बॉयज़ स्कूल उपविजेता रहा, जबकि मसूरी पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
लीग के आधार पर खेले गए इस टूर्नामेंट में सभी युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। विजेता टीम जी.एन.एफ.सी.एस. के लक्ष्य बदगल को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ’सबसे होनहार खिलाड़ी’ का पुरस्कार दिया गया। टूर्नामेंट के समापन पर जी.एन.एफ.सी.एस. के प्रधानाचार्य अनिल तिवारी, हेड मास्टर कुलदीप सिंह त्यागी, सुनील बख्शी और फुटबॉल कोच सौरभ सोनकर के साथ ही मसूरी स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रमुख अधिकारी भी मौजूद रहे। खेल विभाग के एचओडी अंसारी, सचिव मिजान नेगी, उप-सचिव वरुण रावत, वुड स्टाक के मोडेस्ट, एमपीएस के अरूण यहूना, लकी सहित जी.एन.एफ.सी.एस., मसूरी पब्लिक स्कूल, द मसूरी गर्ल्स एंड बॉयज़ स्कूल और वुडस्टॉक स्कूल ने आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया गया।
याचिकाकर्ता का आरोप नया हरिद्वार वेलफेयर सोसायटी 16 नवंबर 2019 से अस्तित्व में नहीं, इसके…
उत्तराखंड में पदोन्नति के बाद 208 मुख्य आरक्षियों को नई तैनाती दी गई है. सभी…
उत्तराखंड चमोली पीपलकोटी टनल हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को सरकार चार लाख…
देहरादून में RTA की बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण फैसले लिए…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…