देहरादून : फिल्म निर्माता श्री बोनी कपूर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा आजकल देहरादून, हरिद्वार, मसूरी में फिल्म ‘मिली’ का फिल्मांकन किया जा रहा है। उन्होंने उत्तराखण्ड के प्राकृतिक सौंदर्य को फिल्मांकन के अनुकूल बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पास नैनीताल, मसूरी, औली, चकराता, मुन्स्यारी, चोपता, हर्षिल, पौड़ी, धनोल्टी समेत देश दुनिया के बेहतरीन शूटिंग डेस्टिनेशन हैं। उत्तराखण्ड में फिल्माकारो को फिल्मांकन हेतु पूरा सहयोग दिया जा रहा है, इसके लिये फिल्मांकन के अनुकूल नीतियां भी बनाई गई हैं। मुख्यमंत्री ने श्री कपूर से राज्य में फिल्म शूटिंग को प्रोत्साहित करने के लिए सुझाव देने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि फ़िल्मकारों से मिले सुझावों के अनुरूप फिल्म नीति में संशोधन किये जाएंगे।
इस अवसर पर महानिदेशक सूचना श्री रणवीर सिंह चौहान भी उपस्थित थे।
देहरादून। उत्तराखंड में जारी चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार सरकारी विद्यालयों में विज्ञान शिक्षा को अधिक प्रभावी और व्यावहारिक बनाने के…
देहरादून। उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों नैनीताल और मसूरी में सप्ताहांत से पहले पर्यटकों की…
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव और ट्रैफिक जाम की…
देहरादून। देशभर में प्रस्तावित जनगणना 2027 की तैयारियों के बीच उत्तराखंड में भी विशेष गणना…
देहरादून, 6 अगस्त। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है।…