आईएमडी ने उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। देहरादून वासियों के लिए बेहतर संकेत नहीं दिया है। शुक्रवार तक देहरादून में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। बुधवार दोपहर 1:25 बजे तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा मसूरी, टिहरी और पौड़ी समेत पहाड़ी जिलों में बारिश के आसार हैं।
तमसा नदी के रौद्र रूप लेने से टपकेश्वर मंदिर में शिवलिंग डूब गया। आईटी पार्क के पास मलबा आने से सॉन्ग नदी का जलस्तर बढ़ गया। मसूरी में भारी बारिश से एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
देहरादून के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सहस्त्रधारा में सोमवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे बादल फटने से अफरातफरी मच गई। मुख्य बाजार में मलबा आने की वजह से बड़े होटलों और दुकानों को काफी नुकसान पहुंचा। स्थानीय लोगों ने एनडीआरएफ के साथ मिलकर करीब 100 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है। दो लोग लापता बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश हो रही है।
Patna Police Encounter : पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश ढेर हो गए.…
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित…
पुलिस ने बताया कि घरेलू झगड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं बदरीनाथ हाईवे पर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, तब कही…
खूंटी में एक ट्रेलर ने कई लोगों को कुचल दिया. जिसमें सात लोगों की मौत…