भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खिताब बचाने के इरादे से उतरेंगे। नीरज बुधवार को क्वालिफिकेशन दौर से अभियान की शुरुआत करेंगे। इस टूर्नामेंट में नीरज के सामने सबसे बड़ी चुनौती पाकिस्तान के अरशद नदीम और जर्मनी के जूलियन वेबर होंगे। नदीम ने पिछले साल पेरिस ओलंपिक में नीरज को पछाड़कर स्वर्ण पदक जीता था, जबकि वेबर ने हाल ही में डायमंड लीग का खिताब जीता था।
विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण का बचाव करने वाले तीसरे खिलाड़ी बनने का मौका
विश्व चैंपियनशिप में नीरज का लक्ष्य स्वर्ण पदक का बचाव करने वाले तीसरे खिलाड़ी बनना होगा। टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी ने 2023 में बुडापेस्ट में आयोजित हुए विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। चेक गणराज्य के दिग्गज और वर्तमान में नीरज के कोच जान जेलेंजी (1993, 1995) और ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स (2019, 2022) ने ही अब तक लगातार दो मौकों पर विश्व चैंपियनशिप का ताज जीता है।
Patna Police Encounter : पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश ढेर हो गए.…
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित…
पुलिस ने बताया कि घरेलू झगड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं बदरीनाथ हाईवे पर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, तब कही…
खूंटी में एक ट्रेलर ने कई लोगों को कुचल दिया. जिसमें सात लोगों की मौत…