मसूरी : शहर के हाथीपांव मार्ग (धूमनगंज क्षेत्र GNFC शांगरी-ला वाली रोड से कंपनी गार्डन वाली रोड) पर एक पिक अप वाहन (संख्या UK07-CB8228) अनियंत्रित होकर एक सड़क से दूसरी सड़क पर गिरा। बताया जा रहा है कि वाहन में दो लोग सवार थे। उक्त दुर्घटना में दोनों को काफी चोटें आई हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे व घायलों को प्राइवेट कार से उपचार हेतु अस्पताल भेजा।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में दो लोग सवार थे। व उक्त दुर्घटना में दोनों को काफी चोटें आई हैं। इस लिए स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस आने से पूर्व ही दोनों को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया है।
वहीँ इस संबंध में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पिक अप में चालक सहित दो लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि घायल युवती रितिका और युवक रविन्द्र सिंह नेगी दोनों ही मसूरी के चांडाल गढ़ी क्षेत्र के रहने वाले हैं। व दोनों को गंभीर चोटें आई हैं जिस कारण दोनों को हायर सेंटर देहरादून रेफर किया जा रहा है।
उफनते नदी को पार कर शव अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गए ग्रामीण,…
उत्तराखंड सरकार की आलंबन गांव योजना फाइलों तक सीमित रह गई है. जो धरातल पर…
ईडी ने मुंबई और भोपाल में समीर अग्रवाल और उसके सहयोगियों से जुड़े कई आवासीय…
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने फिर पार्टी कार्यक्रमों में सक्रिय दिखाए दिए. वो…
भारत-नेपाल के अधिकारियों की देहरादून में हाई लेवल बैठक चल रही है, जिसमें कई मुद्दों…
ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अब तक का सबसे जबरदस्त आर्थिक अभियान चलाने का ऐलान…