उत्तराखंड में मानसून की बारिश आफत बनी हुई है। पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश के दौर जारी हैं। हालांकि, देश के पश्चिमी क्षेत्रों में मानसून की विदाई का क्रम शुरू हो गया है, लेकिन हिमालयी क्षेत्रों में मानसून की गतिविधि सामान्य से अधिक बनी हुई हैं।
केंद्र के निदेशक सीएस तोमर ने बताया, शुक्रवार को सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, टिहरी और हरिद्वार जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग जिले के कुछ हिस्सों में भी तेज बारिश का यलो अलर्ट है। आने वाले दिनों की बात करें तो 24 सितंबर तक प्रदेशभर में हल्की बारिश होने की संभावना है।
प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर लगातार वर्षा हो रही है। सोमवार को भी प्रदेशभर में सुबह से बादल मंडराते रहे। रविवार रात भी कहीं-कहीं भारी वर्षा रिकार्ड की गई।
टिहरी के देवप्रयाग और पिथौरागढ़ के थल में 190 मिमी से अधिक वर्षा हुई। फिलहाल यह क्रम आगे भी जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रह सकता है।
टपकेश्वर शोभायात्रा सुबह 10 बजे से शुरू होगी. इस दौरान शहर में ट्रैफिक रूट डायवर्ट…
उत्तराखंड की ऑर्गेनिक चाय की मार्केट में भारी मांग रही है. एक बार फिर यहां…
डोईवाला स्थित आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला के छात्रों का प्रदर्शन लिखित आश्वासन के बाद समाप्त डोईवाला: सोमवार…
उत्तराखंड में मदरसों को अपना नया रजिस्ट्रेशन और मान्यता शिक्षा विभाग और नवगठित उत्तराखंड अल्पसंख्यक…
टीम ने इंदिरा बस्ती के कुछ लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, धक्का मुक्की…
उत्तराखंड कैबिनेट की सचिवालय में बैठक चल रही है. जिसमें कई प्रस्तावों पर चर्चा के…