गुजरात दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे है कि, प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उनके लिए उपहार स्वरूप लाए गए चित्र को स्वीकार करने पर एक बच्चा भावुक हो गया और फूट-फूटकर रोने लगता है।
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात के भावनगर थे। भावनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के दौरान एक भावुक कर देने वाला पल देखने को मिला। ये बात तब की है जब पीएम मोदी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद एक छोटे बच्चे ने अपने हाथों से बनाया हुआ प्रधानमंत्री मोदी का चित्र उन्हें भेंट करने के लिए लाया था। जब पीएम मोदी की नजर उस बच्चे और उसके बनाए चित्र पर पड़ी, तो उन्होंने मंच से ही उसे देखा और उसकी मेहनत को सराहा।
प्रधानमंत्री मोदी की इस प्रतिक्रिया को देखकर बच्चा भावुक हो गया और उसकी आंखों से आंसू निकल आए। इस बात पर वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजातकर बच्चे की कला और भावनाओं की सराहना की।
देहरादून: उत्तराखंड के कई कॉलेजों में आज 29 सितंबर को छात्र संघ चुनाव हुए हैं.…
आरोपी ने 26 सितंबर को अपनी बहन और उसके प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर…
Asian Games 2026 Archery: तीरंदाजी मुकाबले में भारतीय महिला कंपाउंड और मिक्स्ड टीम ने गोल्ड…
3 अक्टूबर को CEO Office जारी करेगा फाइनल मतदाता सूची, इसके बाद कितने मतदाताओं के…
पिटीशनर्स ने राजस्थान हाईकोर्ट के उस ऑर्डर को चुनौती दी थी जिसमें इस केस में…
मध्य प्रदेश की बेटियों ने रचा इतिहास, नीरू ढांडा भारत की पहली महिला ट्रैप चैंपियन…