रिपोर्ट – प्रदीप सिंह असवाल
उत्तरकाशी : राजकीय शिक्षक संघ जनपद शाखा उत्तरकाशी द्वारा अपने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर राजकीय शिक्षकों की महत्वपूर्ण एवं न्यायोचित मांगों के लिए आंदोलनरत हैं। 22 सितंबर सोमवार को चरणबद्ध आन्दोलन के क्रम में जनपद उत्तरकाशी में नवरात्रि के प्रथम दिवस पर माता आदिशक्ति एवं बाबा काशी विश्वनाथ जी के प्रांगण में सरकार, शासन , विभाग सहित प्रदेश के शिक्षामंत्री की बुद्धि- शुद्धि हेतु यज्ञ एवं हवन कार्यक्रम को आयोजित किया गया। जिसमें उत्तरकाशी जनपद के सभी ब्लॉकों से शिक्षक – शिक्षिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
प्रदेश भर के राजकीय शिक्षकों की महत्वपूर्ण मांगे मे सभी स्तरों पर (एल.टी. से प्रवक्ता, एल.टी./प्रवक्ता से प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाध्यापक से प्रधानाचार्य पदों पर पदोन्नति) शत-प्रतिशत पदोन्नति, प्रधानाचार्य पद पर सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा यथाशीघ्र निरस्त, शिक्षकों को स्थानान्तरण का लाभ देने हेतु वार्षिक स्थानान्तरण प्रक्रिया को शीघ्र प्रारम्भ, एवं अन्य 34 सूत्रीय मांगे है जिन पर पूर्व में ही सरकार, शासन और विभाग को पत्र प्रेषित किया जा चुका है। राजकीय शिक्षकों द्वारा शिक्षण कार्य को छोड़कर समस्त गैर शैक्षणिक कार्यों का पूर्णतः बहिष्कार किया जा रहा है।
विगत 17 सितंबर को समस्त तेरह जिलों से लगभग 10 हजार से 12 हजार तक राजकीय शिक्षक प्रदेश की राजधानी देहरादून में एकत्रित हुए थे और उनके द्वारा अपना आक्रोश व्यक्त किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा एक सप्ताह के भीतर ही सभी न्यायोचित मांगों पर शीघ्र समाधान को बात कही गई है। जिला महामंत्री बलवंत असवाल ने कहा कि लिहाजा एक सप्ताह तक राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड प्रतीक्षा में है। राजकीय शिक्षक संघ जनपद शाखा उत्तरकाशी अपनी समस्त न्यायोचित मांगों के शीघ्र समाधान हेतु सरकार ,शासन और विभाग से मांग करता है। यदि यथाशीघ्र ही हमारी मांगों पर विचार कर कार्यवाही नहीं की जाती है, तो निकट भविष्य में पूरे प्रदेश के समस्त राजकीय शिक्षक सड़कों पर होंगे। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सरकार, शिक्षामंत्री और मुख्यमंत्री की ही होगी।
टिहरी झील में वाटर स्पोर्ट्स के साथ एडवेंचर, ट्रेकिंग, नेचर, कल्चर और विलेज टूरिज्म को…
उत्तराखंड के कृषि वनीकरण पर दून विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं का अध्ययन, जलवायु परिवर्तन से छोटे…
यह गिरफ्तारी असम राइफल्स और एनआईए के एक ऑपरेशन के दौरान हुई. हाओकिप लगभग सात…
ट्रक दुर्घटना होने के बाद हॉस्टल और आसपास अफरा तफरी का माहौल हो गया, ड्राइवर…
एशियन गेम्स 2026 में आज भारतीय खिलाड़ी कबड्डी, हॉकी, शूटिंग, एथलेटिक्स समेत कई खेलों में…
कालाढूंगी स्थित अटल आदर्श विद्यालय में पानी और टॉयलेट की सुविधा का निरीक्षण, फाउंडेशन के…