राजभवन ने गैरसैंण विधानसभा सत्र में पारित अनुपूरक विनियोग विधेयक समेत चार विधेयकों को मंजूरी प्रदान कर दी है। इनमें लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक, उत्तराखंड (उत्तरप्रदेश) श्री केदारनाथ, श्री बदरीनाथ संशोधन विधेयक व साक्षी संरक्षण निरसन विधेयक शामिल हैं।
मानसून सत्र के दौरान सरकार ने 5315.39 करोड़ का अनुपूरक बजट पारित किया था। इसे अब राजभवन ने मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके साथ ही सरकार ने एक अहम फैसले के तहत लोकतंत्र सेनानियों के साथ ही उनकी पत्नी व पति को पेंशन स्वीकृत करने के लिए विधेयक पारित किया था।
विधेयक पारित होने पर लोकतंत्र सेनानी प्रेम बड़ाकोटी ने सरकार का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि 50 साल के लंबे अंतराल के बाद सरकार ने इसे मान्यता देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न विभागों में कुल 113 रिक्त पदों के लिए 3…
नाभीढांग, गुंजी और कुटी समेत 10 हजार फीट से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की…
गैरसैंण के डुंगरी गांव के सिरसवाल परिवार की सफलता की अद्भुत कहानी, फर्श से अर्श…
मुंबई में फिल्म को पहले दिन सबसे शानदार प्रतिक्रिया मिली, जहां 491 शो में कुल…
जयशंकर इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं और संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के 'हाई…
नारायण शिला मंदिर में श्राद्ध, तर्पण-पिंडदान करने पर पितरों को मिलता है मोक्ष,गयासुर राक्षस और…