उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में परेड ग्राउंड के बाहर चल रहे बेरोजगार संघ के प्रदर्शन के बीच चल रही बयानबाजी को लेकर इंटेलीजेंसी भी सक्रिय हो गई है। जिसमें प्रदर्शनकारियों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
वहीं, एक युवती यह कहती दिख रही है कि यदि सरकार नहीं जागी तो हालिया दिनों में जो घटनाक्रम नेपाल के अंदर हुआ है, वह उत्तराखंड में भी हो सकता है। इंटेलीजेंस की ओर से सभी वीडियो की रिकार्डिंग गृह विभाग को भेज दी गई है। गृह विभाग हर वीडियो को गंभीरता से ले रहा है।
देहरादून : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा का पर्चा लीक को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व काबिना मंत्री दिवाकर भट्ट ने सवाल खड़े किए। उन्होंने पर्चा लीक कर लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही सरकार से भर्ती परीक्षा की सीबीआई जांच कराने की मांग की।
शुक्रवार को कचहरी स्थित उक्रांद के केंद्रीय कार्यालय में पूर्व काबिना मंत्री दिवाकर भट्ट ने पत्रकार वार्ता के दौरान सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाए। बेरोजगार सड़क पर हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन उनकी आवाज को प्रशासन कुचलने का प्रयास कर रहा है।
आंदोलन को समाप्त करने के लिए तमाम हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। उक्रांद नौजवानों की लड़ाई सड़क पर लड़ेगी। बताया प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। जो अभ्यर्थी दिन रात मेहनत कर रहे हैं। उनके साथ कुठाराघात किया जा रहा है। चेतावनी दी भर्ती परीक्षा की सीबीआई जांच न करने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर उक्रांद के महानगर अध्यक्ष प्रवीनचंद रमोला, केंद्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय, केंद्रीय महामंत्री विजय बौड़ाई ,किरण रावत ,बृजमोहन साजवाण, राजेंद्र बिष्ट, अंकेश भंडारी, भोला चमोली, गजेंद्र नेगी, राजराजेश्वरी रावत आदि मौजूद रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…