अच्छी खबर: उत्तराखंड आने वाले पर्यटक जान सकेंगे खूबसूरत वादियों की खूबियां, तैयार हो रहे 500 नेचर गाइड
पर्यटन क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और पर्यटकों का मार्गदर्शन करने के लिए विभाग ने नेचर गाइड की पहल की है। इस साल सभी जिलों में 500 नेचर गाइड तैयार किए जाएंगे।
उत्तराखंड आने वाले पर्यटक खूबसूरत वादियों और अनछुए मनमोहक स्थलों की खूबियां जान सकेंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग प्रदेश में 500 नेचर गाइड तैयार कर रहा है। 15 दिन के प्रशिक्षण के बाद केंद्र सरकार के अधीन पर्यटन आतिथ्य कौशल परिषद नेचर गाइड का प्रमाण पत्र देगी।
पर्यटन क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और पर्यटकों का मार्गदर्शन करने के लिए विभाग ने नेचर गाइड की पहल की है। इस साल सभी जिलों में 500 नेचर गाइड तैयार किए जाएंगे। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद व पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी स्किल काउंसिल ने संयुक्त रूप से अल्मोड़ा जिले के बिन्सर नेचर गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को प्रकृति, पक्षियों और जैव विविधता संरक्षण के महत्व की जानकारी दी जा रही है।
विभाग का मानना है कि उत्तराखंड में कई ऐसे पर्यटक स्थल हैं, जिनके बारे में बाहर से आने वाले पर्यटकों की जानकारी नहीं होती है। नेचर गाइड के माध्यम से पर्यटक इन स्थलों तक पहुंच सकेंगे और खूबसूरत वादियों की निहारने के साथ वहां की खूबियों को जान सकेंगे। नेचर गाइड से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। अपर निदेशक पर्यटन पूनम चंद ने बताया कि 15 दिन के प्रशिक्षण के बाद पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी स्किल काउंसिल के माध्यम से परीक्षा ली जाएगी। इसके बाद प्रशिक्षणार्थियों को नेचर गाइड का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। प्रशिक्षण पर्यटन विभाग की ओर से निशुल्क दिया रहा है।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…