अनिल भंडारी
श्रीनगर : अलकनंदा ठेकेदार वेलफ़ेयर संगठन एक बार फिर लोनिवि कार्यालय पर वादा खिलाफी के कारण तालाबंदी करने को लेकर फिर से तैयारी कर रहा है, इसी को लेकर संगठन ने आज तहसील परिसर पहुंच कर उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी नई टिहरी व अधीक्षण अभियंता नई टिहरी को ज्ञापन प्रेषित कर पूर्व में हुई ताला बन्दी के बाद हुए लिखित समझौते का हवाला देकर कहा कि लोनिवि कार्यालय कीर्तिनगर ने इसके विपरीत चार में से तीन निविदाओं को फिर से बड़ी बनाकर आमंत्रित किया गया है जो कि सरासर गलत है।
संगठन के अध्यक्ष चिरंजीव पूण्डीर का कहना है कि विगत माह में संघ ने लो नि वि पर छोटी निविदाओं को लेकर धरना व तालाबंदी की गई थी जिसके बाद विभाग व संगठन के बीच हुए समझौते के मुताबिक चार में से तीन निविदाओं को छोटी निविदाओं में अमंत्रित किया जाना था लेकिन विभाग ने इसके विपरीत चार में से तीन निविदाओं को जिसमें बीरखाल से बरसील मणजुली मोटर मार्ग, सुपाणा धारी भ्युपाणि मोटर मार्ग व पौड़ीखाल भासौं कोटेश्वर महादेव मोटर मार्ग को फिर से बड़ी निविदाओं में आमंत्रित किया गया है जिसके विरोध स्वरूप एक बार फिर से संगठन को तालाबंदी के लिए मजबूर होना पड़ रहा है उन्होने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगो पर अमल नहीं किया जाता है तो संगठन 13 अक्टूबर से लो नि वि कार्यालय पर संपूर्ण तालाबंदी कर दी जाएगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विभाग व प्रशासन की होगी ज्ञापन सौंपने वालों में संगठन के संरक्षक विजयंत निजवाला, विक्रम सिंह बिष्ट,नरेंद्र रतूडी, बीरेंद्र पूण्डीर, नवीन डंगवाल सहित कई ठेकेदार उपस्थित रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…