त्योहारों में स्वदेशी उत्पादों को अपनाएँ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि वे आगामी त्योहारों के अवसर पर स्वदेशी उत्पादों को अधिक से अधिक अपनाएँ और स्थानीय स्तर पर निर्मित वस्तुओं की खरीदारी को प्राथमिकता दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग न केवल हमारी परंपरा और संस्कृति को सशक्त करता है, बल्कि इससे स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों और छोटे उद्यमियों को भी सीधा लाभ मिलता है।
श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को जन-जन तक पहुँचाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि त्योहारों पर खादी, हथकरघा उत्पाद, हस्तशिल्प, स्थानीय मिठाइयाँ और पारंपरिक वस्तुएँ खरीदने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की ओर एक बड़ा कदम उठाया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से विशेष रूप से खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़ी वस्तुओं को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि खादी केवल एक वस्त्र नहीं, बल्कि यह देश की स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। आज जब पूरा देश ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है, तब हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह स्वदेशी वस्तुओं को अपनाकर राष्ट्रहित में योगदान दे।
श्री धामी ने विश्वास व्यक्त किया कि यदि हम सभी त्योहारों में स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देंगे तो न केवल हमारे त्योहार और भी सार्थक होंगे, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था और स्थानीय उद्यमियों का भविष्य भी उज्ज्वल होगा।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…