देहरादून : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि लखीमपुर में जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है और इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए,लेकिन विपक्ष को इसमें संयम बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मामले में यूपी सरकार संजीदगी से कार्य कर रही है और एक सप्ताह में आरोपियों की गिरफ़्तारी, जांच के लिए रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में कमेटी का गठन, मृतक किसानोंं के परिजनों को 45 लाख,प्रति परिवार को सरकारी नौकरी तथा घायलों को 10 लाख देने पर सहमति बनी है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से किसानों को भड़काने का कार्य कर रही है और जब उसे सफलता नहीं मिली तो सपा के साथ वह मामले में के राजनीतीकरण के लिए उतारू हो गई। यूपी के मुख्यमंत्री योगी जी पहले ही साफ कर चुके हैं कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है ओर मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी। सरकार मामले की तह तक जाएगी,लेकिन विपक्ष इसे अवसर के रूप में देख रहा है और लोकतन्त्र की सीख देने की कोशिश कर रहा है जिसका उसने कभी पालन ही नहीं किया। कांग्रेस को किसान और निम्न वर्ग के उत्थान के लिए सकारात्मक ढंग से आगे आना चाहिए और नकारात्मक राजनीति का परित्याग करना चाहिए। कांग्रेस की इसी सोच के कारण जनता ने उससे दूरी बना ली और आज पूरे देश में हाशिये पर जा रही है। उन्होंने कहा कि उतराखंड में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओ की गिरफ़्तारी राजनैतिक नौटंकी है। किसानोंं का भरोषा आज भी भाजपा पर है और भाजपा ने किसानोंं कि आए आय को दो गुना करने के लिए देश भर में कई योजनाये लागू की है। वहीं उत्तराखंड में भी सरकार कई योजनये चला रही है। बौखलाए विपक्ष की सजिशो को सफल नहीं होने दिया जाएगा।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…