अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : डुंडा देवी धार के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF मौके पर पहुँची व रेस्क्यू में जुट गई।
SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनाँक 03 अक्टूबर,2021 को जिला नियंत्रण कक्ष,उत्तरकाशी द्वारा SDRF टीम को अवगत कराया गया था कि डुंडा देवी धार के पास एक वाहन खाई मे गिर गया था।
उक्त सूचना पर पोस्ट उजैली से SDRF टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुची थी व SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुंचने के पश्चात सर्चिंग की गई थी, परन्तु किसी का भी कोई सुराग न लग पाया था।
उक्त गाड़ी मे 2 युवक सवार थे, जिनका कुछ पता नही चल रहा था, परन्तु SDRF व NDRF की संयुक्त सर्चिंग लगातार जारी थी।
दो दिवस की गहन सर्चिंग के बाद SDRF व NDRF की टीम द्वारा कल देर रात एक शव को रिकवर किया गया। दुर्घटनाग्रस्त कार को पहले चैन पुली के माध्यम से गहराई से सतह तक लाया गया ,ततपश्चात एक युवक, बुध्दि लाल, उम्र 39 वर्ष पुत्र बर्फू निवासी टिहरी गढ़वाल के शव को दुर्घटनाग्रस्त कर से बाहर निकाल कर जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया। अभी एक युवक लापता है,जिसकी सर्चिंग में टीमें प्रयासरत है।
उफनते नदी को पार कर शव अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गए ग्रामीण,…
उत्तराखंड सरकार की आलंबन गांव योजना फाइलों तक सीमित रह गई है. जो धरातल पर…
ईडी ने मुंबई और भोपाल में समीर अग्रवाल और उसके सहयोगियों से जुड़े कई आवासीय…
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने फिर पार्टी कार्यक्रमों में सक्रिय दिखाए दिए. वो…
भारत-नेपाल के अधिकारियों की देहरादून में हाई लेवल बैठक चल रही है, जिसमें कई मुद्दों…
ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अब तक का सबसे जबरदस्त आर्थिक अभियान चलाने का ऐलान…