अवैध असलहा रखने के मामले में उत्तराखंड के लोग हिमालयी राज्यों में सबसे आगे हैं। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) की वर्ष 2023 की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार 1767 लोगों पर असलहा रखने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ। 1184 लोग अवैध चार लोग वैध असलहों के साथ पकड़े गए। इतना ही नहीं असलहा रखने के मामले में उत्तराखंड का देश में सातवां स्थान भी है।वैध और अवैध असलहा रखने को लोग शौक समझने लगे हैं।
तराई के जंगलों में पकड़ी गई अवैध असलहों की फैक्ट्री : अपराध
के लिहाज से अतिसंवेदनशील ऊधमसिंह नगर में टींगर का शौक सिर चढ़कर बोलता है। तराई के जंगल में कई बार पुलिस और एसटीएफ ने अवैध हथियार बनाने की फैक्टिरयां पकड़ी हैं। इसके अलावा जिले से सटे यूपी के इलाकों से यहां असलहों की खेप चोरी-छिपे पहुंच ही जाती है।
राज्य शस्त्र अधिनियम में केस बरामद अवैध असलहे
हिमाचल प्रदेश 24 04
उत्तराखंड 1764 1184
पश्चिम बंगाल 1349 1337
अरुणाचल प्रदेश 15 10
नागालैंड 74 73
मणिपुर 89 81
मिजोरम 29 25
त्रिपुरा 06 05
मेघालय 09 06
(नोट- आंकड़े एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार)
अवैध असलहा रखने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। प्रदेश में गुंडागर्दी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधी कोई भी हो सलाखों के पीछे रहेगा। -डा. नीलेश आनंद भरणे, पुलिस प्रवक्ता
टिहरी झील में वाटर स्पोर्ट्स के साथ एडवेंचर, ट्रेकिंग, नेचर, कल्चर और विलेज टूरिज्म को…
उत्तराखंड के कृषि वनीकरण पर दून विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं का अध्ययन, जलवायु परिवर्तन से छोटे…
यह गिरफ्तारी असम राइफल्स और एनआईए के एक ऑपरेशन के दौरान हुई. हाओकिप लगभग सात…
ट्रक दुर्घटना होने के बाद हॉस्टल और आसपास अफरा तफरी का माहौल हो गया, ड्राइवर…
एशियन गेम्स 2026 में आज भारतीय खिलाड़ी कबड्डी, हॉकी, शूटिंग, एथलेटिक्स समेत कई खेलों में…
कालाढूंगी स्थित अटल आदर्श विद्यालय में पानी और टॉयलेट की सुविधा का निरीक्षण, फाउंडेशन के…