उत्तराखण्ड में तकनीक आधारित सुशासन और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, उत्तराखण्ड शासन द्वारा “उत्तराखण्ड एआई इम्पैक्ट समिट 2025” का भव्य आयोजन देहरादून स्थित होटल रामाडा में किया जा रहा है। इस वर्ष समिट की थीम “हिल्स टू हाई-टेक” रखी गई है, जो पर्वतीय राज्य के तकनीकी उत्थान और डिजिटल भविष्य की दिशा में प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे श्री जितिन प्रसाद, राज्य मंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार। समिट में MeitY, इंडिया एआई मिशन, एनआईसी, आईआईटी रुड़की, आईआईएम काशीपुर, यूकॉस्ट, और यू.पी.ई.एस. जैसी शीर्ष तकनीकी व शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे, साथ ही प्रदेश के प्रमुख स्टार्टअप्स भी अपनी भागीदारी दर्ज कराएंगे।
आईआईटी रुड़की के TIDES, आईआईएम काशीपुर के FIED, और ओम्निप्रेजेंट टेक के विशेषज्ञ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित नवाचार, उद्यमिता और अनुसंधान के नवीन दृष्टिकोण साझा करेंगे। वहीं, STPI और आईआईएम काशीपुर समर्थित स्टार्टअप्स अपने इनोवेशन प्रस्तुत कर प्रदेश के युवाओं को तकनीकी क्षेत्र में करियर की संभावनाओं से अवगत कराएंगे।
राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) की ओर से श्रीमती शर्मिष्ठा दास, उपमहानिदेशक, एनआईसी मुख्यालय, एक विशेष सत्र में एआई आधारित सरकारी सेवाओं की संभावनाओं पर प्रकाश डालेंगी।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण होगी पैनल चर्चा – “वैश्विक एआई प्रवृत्तियाँ एवं विकास: उत्तराखण्ड पर प्रभाव”, जिसकी अध्यक्षता प्रो. राम शर्मा, कुलपति, यू.पी.ई.एस., द्वारा की जाएगी। इस सत्र में देशभर के विशेषज्ञ एआई के वैश्विक ट्रेंड्स और उनके क्षेत्रीय प्रभावों पर विचार साझा करेंगे।
समिट का समापन श्री राम एस. उनियाल, महाप्रबंधक (इमर्जिंग टेक्नोलॉजी), आईटीडीए, द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया जाएगा।
उत्तराखण्ड एआई इम्पैक्ट समिट 2025 राज्य के डिजिटल परिदृश्य को नई दिशा देने और प्रदेश को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…