डीएम सविन बंसल आज देहरादून के के ग्राम आर्केडियाग्रांट पहुंचे। यहां उन्होंने फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया। इसके साथ ही किसानों के साथ धान की फसल भी काटी।
फसल कटाई के दौरान 43.30 वर्ग मीटर के प्लॉट में 17 किलो 500 ग्राम धान की उपज प्राप्त हुई।
प्रयोग का संपादन राजस्व उप निरीक्षक ने जीसीईएस एवं सीसीई एग्री ऐप द्वारा किया गया। इस दौरान खेत से ही उत्पादन के डाटा को भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड किया गया।
ज़िला अधिकारी (डीएम) सविन बंसल ने आज सभी को चौंकाते हुए एक मिसाल पेश की, जब वह खेतों में खुद दराती लेकर किसानों के साथ धान की फसल काटने पहुंचे। आमतौर पर फाइलों और बैठकों में व्यस्त रहने वाले डीएम को इस रूप में देखकर ग्रामीण हैरान रह गए, लेकिन जल्द ही खेत में एक अपनापन और ऊर्जा का माहौल बन गया।
डीएम बंसल ने न सिर्फ धान की कटाई में हाथ बंटाया, बल्कि किसानों से उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने कहा, “खेती सिर्फ एक काम नहीं, बल्कि ये हमारे देश की रीढ़ है। जब हम ज़मीन से जुड़ते हैं, तभी असली विकास समझ में आता है।”
खेत में काम करते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे परंपरागत अंदाज में दराती चलाते नजर आ रहे हैं। किसानों ने डीएम के इस कदम का स्वागत किया और कहा कि प्रशासन और किसानों के बीच की दूरी इस तरह की पहल से कम होती है।
इस कदम को लोगों ने “ज़मीनी प्रशासन” का सशक्त उदाहरण बताया है।
Toyota Kirloskar ने अपनी Toyota Hyryder को नए 'Aero Black Edition' स्टाइलिंग पैकेज के साथ…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है. कांग्रेसी विधायकों ने पात्र मतदाताओं के नाम…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है. कांग्रेसी विधायकों ने पात्र मतदाताओं के नाम…
पूछताछ में रईस ने देहरादून पुलिस को बताया कि वो गौकशी की फिराक में था,…
उत्तराखंड में आज सात जिलों में झमाझम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है. साथ…
उत्तराखंड में कृषि को बढ़ावा देने और किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए सरकार…