उत्तराखंड के चारधाम — बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री — दिवाली के पर्व को लेकर भक्तिमय रंग में रंगते जा रहे हैं। विशेष रूप से बद्रीनाथ धाम को इस बार 12 क्विंटल गेंदे के फूलों और सैकड़ों दीपों से सजाया जा रहा है। आगामी 20 अक्टूबर को दिवाली का पर्व यहां आध्यात्मिक उल्लास और परंपरा के साथ मनाया जाएगा।
बद्रीनाथ मंदिर समिति के अनुसार, मंदिर परिसर को सजाने के लिए विशेष तौर पर मैदानी क्षेत्रों से गेंदे और गुलाब के फूल मंगवाए गए हैं। करीब 12 क्विंटल गेंदे के फूलों से मुख्य मंदिर, द्वार, रास्ते और आस-पास के क्षेत्र को सजाया जा रहा है। दीपावली के दिन सैकड़ों मिट्टी के दीपक और रंग-बिरंगी लाइट्स से धाम को रोशन किया जाएगा।
केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में भी दीपावली के मौके पर विशेष पूजा-अर्चना और दीप सज्जा की तैयारियाँ चल रही हैं। स्थानीय प्रशासन और तीर्थ पुरोहितों की देखरेख में सभी धामों में साफ-सफाई, सजावट और श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है।
दिवाली के मौके पर चारधामों में श्रद्धालुओं की संख्या में अच्छी-खासी बढ़ोतरी की उम्मीद है। प्रशासन ने तीर्थयात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और मेडिकल सुविधाओं की भी व्यवस्था की है।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…