कुमाऊं में शहरी सड़कों की मरम्मत का काम जल्द पूरा होगा। अमर उजाला में सड़क की दुर्दशा पर प्रकाशित खबरों के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं कि सभी जिलों की शहरी सड़कों को तत्काल गड्ढामुक्त किया जाए। इसके बाद लोनिवि के प्रमुख अभियंता की ओर से विभागीय सचिव को पत्र जारी कर सड़कों की स्थिति से अवगत कराया गया है।
खबर छपने के 24 घंटे के भीतर ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे गंभीरता से लेते हुए लोक निर्माण विभाग को कड़ा निर्देश जारी किया कि किसी भी जिले में सड़कों पर गड्ढे नहीं रहने चाहिए। सीएम ने कहा कि जनता को सड़क सुविधा देना सरकार की पहली प्राथमिकता है इसलिए मरम्मत और पैचवर्क कार्य समयसीमा के अंदर पूरे किए जाएं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद लोनिवि के प्रमुख अभियंता ने विभागीय सचिव को एक विस्तृत रिपोर्ट भेजी है जिसमें सड़कों की वर्तमान स्थिति और मरम्मत कार्यों की प्रगति बताई गई है।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न विभागों में कुल 113 रिक्त पदों के लिए 3…
नाभीढांग, गुंजी और कुटी समेत 10 हजार फीट से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की…
गैरसैंण के डुंगरी गांव के सिरसवाल परिवार की सफलता की अद्भुत कहानी, फर्श से अर्श…
मुंबई में फिल्म को पहले दिन सबसे शानदार प्रतिक्रिया मिली, जहां 491 शो में कुल…
जयशंकर इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं और संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के 'हाई…
नारायण शिला मंदिर में श्राद्ध, तर्पण-पिंडदान करने पर पितरों को मिलता है मोक्ष,गयासुर राक्षस और…