उत्तराखंड सरकार ने पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि की है। अब उन्हें 55% के स्थान पर 58% महंगाई राहत मिलेगी। वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने इस संबंध में आदेश जारी किया। इस निर्णय से लगभग 40 हजार पेंशनभोगियों को लाभ होगा, और यह राहत 1 जुलाई, 2025 से प्रभावी होगी।
प्रदेश सरकार ने राजकीय कर्मचारियों के बाद सातवां वेतनमान के अंतर्गत पेंशनर एवं पारिवारिक पेंशनर के लिए भी महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि कर दी। उन्हें अब 55 प्रतिशत के स्थान पर 58 प्रतिशत महंगाई राहत दी जाएगी। वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी किया।
शासन ने विगत 11 अक्टूबर को सातवां वेतनमान ले रहे राजकीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि की थी। अब पेंशनर को भी राहत दी गई है। इससे लगभग 40 हजार पेंशनर लाभान्वित होंगे। उन्हें एक जुलाई, 2025 से महंगाई राहत दी गई है।
Patna Police Encounter : पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश ढेर हो गए.…
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित…
पुलिस ने बताया कि घरेलू झगड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं बदरीनाथ हाईवे पर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, तब कही…
खूंटी में एक ट्रेलर ने कई लोगों को कुचल दिया. जिसमें सात लोगों की मौत…