राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून दौरे के चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। राष्ट्रपति निकेतन से विधानसभा और फिर नैनीताल के लिए प्रस्थान करेंगी। इस दौरान कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा और भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री लागू रहेगी। पुलिस ने यातायात प्लान जारी कर दिया है।
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का सोमवार को कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है। राष्ट्रपति सुबह विधानसभा सत्र में शिरकत करेंगी इसके बाद जीटीसी हेलीपेड से नैनीताल के लिए रवाना होंगी।
राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति निकेतन से विधानसभा तक डायवर्जन प्लान रहेगा। राष्ट्रपति के राष्ट्रपति निकेतन के प्रस्थान से पूर्व मसूरी डायवर्जन से ग्रेट वेल्यू की ओर कोई भी ट्रैफिक नही जाएगा। ट्रैफिक को साईं मंदिर से काठबंगला तिराहा होते हुए भेजा जाएगा। साथ ही ग्रेट वैल्यू से जाखन जाने वाले ट्रैफिक को कैनाल रोड होते हुए भेजा जाएगा।
राष्ट्रपति के प्रस्थान की तैयारी पर बहल चौक से दिलाराम चौक जाने वाले ट्रैफिक को 50 मीटर पीछे बैरियर लगाकर रोका जाएगा, साथ ही सर्वे चौक से कोई भी ट्रैफिक बेनी बाजार की ओर नही जाएगा।
काफिले के प्रस्थान करने पर आराघर से ईसी रोड की ओर ट्रैफिक रोक दिया जाएगा, साथ ही फव्वारा चौक-इनकम टैक्स चौक व धर्मपुर चौक से भी आराघर चौक की ओर ट्रैफिक नहीं जाएगा।
काफिले के एनआइवीएच पार करने पर विधानसभा तिराहा से रिस्पना पुल की ओर कोई भी ट्रैफिक नहीं भेजा जाएगा। रिस्पना पुल से नेहरू कालोनी तिराहा व विधानसभा तिराहा की ओर कोई भी ट्रैफिक नहीं भेजा जाएगा। साथ ही नेहरू कालोनी तिराहा से फव्वारा चौक जाने वाले ट्रैफिक को धर्मपुर चौक की ओर भेजा जाएगा।
काफिले के एनआइइपीवीडी पार करने पर बाइपास चौकी व डिफेंस कालोनी की ओर से आने वाला ट्रैफिक मोहकमपुर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
राष्ट्रपति के प्रवास स्थल से जीटीसी हेलीपेड तक डायवर्जन प्लान
धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र का सिल्लासौड़ गांव आज भी बदहाल रास्ते और पुल की समस्या से…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
पीएमजीएसवाई के तहत बनने वाली ग्रामीण सड़कें खासतौर पर उन क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं,…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…