एनटीपीसी तपोवन विष्णुगाड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एनटीपीसी का 51वां स्थापना दिवस।

चमोली : एनटीपीसी तपोवन विष्णुगाड हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में एनटीपीसी का 51वां स्थापना दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (परियोजना) मनमीत बेदी ने परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक अजय कुमार शुक्ला का बुके भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकारी निदेशक अजय कुमार शुक्ला द्वारा एनटीपीसी ध्वज फहराकर की गई। तत्पश्चात, एनटीपीसी के सम्मान में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने खड़े होकर एनटीपीसी गीत का सामूहिक गायन किया, जिससे पूरे परिसर में खुशी और गौरव का वातावरण बन गया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में निदेशक शुक्ला ने 1975 में एनटीपीसी की स्थापना से लेकर अब तक की उसकी गौरवशाली यात्रा का विस्तारपूर्वक उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी ने ऊर्जा क्षेत्र में उत्कृष्टता, नवाचार और सतत विकास के क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे अपने कार्यक्षेत्र में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और गुणवत्ता एवं दक्षता के साथ परियोजना निर्माण के लक्ष्यों को समय पर पूरा करें।

कार्यक्रम के दौरान सभी कर्मचारियों ने एनटीपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह के प्रेरक संदेश का सीधा प्रसारण देखा और सुना। इसके उपरांत सुरक्षा जागरूकता सप्ताह एवं स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

समारोह में राष्ट्रीय कर्मयोगी प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर्स को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक रूप से एनटीपीसी के विकास, ऊर्जा सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण में निरंतर योगदान के संकल्प को दोहराया।

Spread the love
admin

Recent Posts

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

20 hours ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

22 hours ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

22 hours ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

22 hours ago

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

3 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

4 days ago