उच्च शिक्षा में अब एआई सहित कुछ अन्य विषय पाठ्यक्रम में शामिल होंगे। विभाग की ओर से इसके लिए रोडमैप तैयार किया गया है।उच्च शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सहित कुछ अन्य विषय पाठ्यक्रम में शामिल किए जाएंगे। राज्य स्थापना की रजत जयंती पर विभाग की ओर से इसके लिए रोडमैप तैयार किया गया है।उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक एआई समय की जरूरत है।
स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और वैज्ञानिक अनुसंधान जैसे क्षेत्रों में भविष्य के लिए एआई कई लाभ प्रदान करता है। संयुक्त निदेशक आनंद सिंह उनियाल के मुताबिक महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को इसकी बेसिक जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा भारतीय ज्ञान प्रणाली के तहत दर्शन, विज्ञान, गणित कला, साहित्य और आयुर्वेद जैसे विभिन्न विषयों को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।
जिसका उद्देश्य छात्रों को नैतिक और समग्र शिक्षा प्रदान करना है। आयुर्वेद को पाठ्यक्रम में शामिल कर छात्रों को प्राथमिक इलाज खान-पान, रहन-सहन आदि के बारे में बताया जाएगा। आयुर्वेद न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान केंद्रित करता है।
हर जिले में वर्चुअल लैब की तैयारी
उच्च शिक्षा विभाग के मुताबिक उच्च शिक्षण संस्थानों का अकादमिक एवं शैक्षणिक वातावरण उत्कृष्ट बनाने के लिए हर जिले के एक महाविद्यालय में वर्चुअल लैब स्थापित की जाएगी।
प्रस्तावित योजनाओं का प्रारूप किया तैयार
देहरादून। उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य गठन के पिछले 25 साल में प्राप्त उपलबि्धयों के साथ ही अगले 25 साल में प्रस्तावित योजनाओं का प्रारूप तैयार किया है। जिसमें इस दौरान किए जाने वाले कार्यों का उल्लेख किया गया है।
उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रम में नए विषय शामिल करने के लिए विश्वविद्यालयों को कार्ययोजना तैयार करने के लिए कहा गया है। समय की मांग के अनुरूप विषयों को शामिल किया जाएगा।
-डॉ. रंजीत सिन्हा, उच्च शिक्षा सचिव
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…