नरेंद्रनगर/टिहरी : गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामलीला मैदान, नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल में उत्तराखंड के प्रसिद्ध 45वां सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का उद्घाटन किया।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मां कुंजापुरी की धरती को नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि जब से मैनें मुख्य सेवक के रूप में जनता की सेवा करने का मौका मिला तब से हमारी सरकार विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य कर रही है। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न विभागों में रिक्त चल रहे 24000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है । साथ ही युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रत्येक जिले में कैंप लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत तमाम युवाओं को ऋण वितरित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा की कोरोना की वजह से अनेक लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा, पर्यटन से जुड़े लोगों के लिए 200 करोड़ का राहत पैकेज दिया गया। उन्होंने कहा सरकार ने निर्णय लिया कि सरकारी भर्ती प्रक्रियाओं में आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में एक वर्ष की छूट दी जायेगी। साथ ही मार्च 2022 तक विभिन्न भर्तियों का आवेदन शुल्क माफ किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजीविका मिशन, स्वयं सहायता समूहों, कलस्टरों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली प्रदेश की बहनों को 05 लाख रूपये तक का ऋण बिना ब्याज दिया जा रहा है। साथ ही ग्राम प्रधानों का मानदेय 1500 रूपये से बढ़ाकर 3500 रूपये किया गया है। समाज के हर वर्गों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हिन्दुस्तान विकास की नई उचाईयों को छू रहा है। साथ ही भारत का दुनिया में मान-सम्मान बढ़ा रहा है, भारत को सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कार्य कर रहे हैं। उन्हीं के पद्चिन्हों पर चलकर राज्य में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, राजेंद्र विक्रम सिंह पवार (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद नरेंद्र नगर ) , राजेंद्र भंडारी (ब्लाक प्रमुख नरेंद्र नगर ) रोशन रतूड़ी (अध्यक्ष नगर पालिका मुनिकीरेती) एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
राम मंदिर में एसआईटी की जांच चौथे दिन भी जारी, बयानों की वीडियोग्रॉफी कराई गई,…
उत्तराखंड के कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने इटली के लिए 1000 किलो लीची…
उत्तराखंड में कुल 34,421 किलोमीटर लंबाई की सड़कें हैं, प्रदेश भर में 120 क्रॉनिक लैंडस्लाइड…
मैक्रों ने पीएम मोदी को भारतीय भाषा में संबोधित करने की कोशिश करके सबका ध्यान…
श्रीकोट स्थित बेस चिकित्सालय के पास एंबुलेंस बिना चालक के दौड़ पड़ी. जिससे लोगों में…
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में 27 चिकित्सकों ने चयनित होने के बाद भी जॉइनिंग नहीं ली…