किंक्रेग में बन रह निर्माणाधीन पार्किंग का लिंटर गिरा, करीब दस घंटे रोड बंद रही।

मसूरी : पर्यटन नगरी में जाम से निजात दिलाने के लिए किंक्रेग में लोक निर्माण विभाग के द्वारा बनाई जा रही करोड़ों की लागत से बनाई जा रही पार्किंग का लिंटर प्रातः अचानक गिर जाने से के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। लेकिन कार्यदायी की इस घोर गुणवत्ताहीन कार्य पर कार्रवाई की जानी चाहिए। पार्किंग का लिंटर गिर जाने के कारण मसूरी देहरादून मार्ग करीब दस घंटे बंद रहा।
मसूरी में जाम से निजात दिलाने के लिए लगभग 32 करोड की लागत से बन रही पार्किंग का कार्य पहले ही कछुआ गति स ेचल रहा है जबकि यह पार्किग एक साल में बननी थी लेकिन छह साल बाद भी पार्किंग का निर्माण पूरा नही हो पाया वहीं कई बार प्रशासन व विभाग के अधिकारियों ने कंपनी को फटकार भी लगायी। व इस वर्ष सीजन शुरू होने से पहले पार्किग का कार्य पूरा होना था लेकिन गत शाम छह बजे पार्किंग को जोड़ने के लिए एप्रोच बनाये जाने का लिंटर डाला गया जो प्रातः करीब साढे तीन बजे भरभरा कर गिर गया। यह तो गनीमत थी कि रात होने के कारण मार्ग पर वाहन नहीं थे अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने इस मामले को गंभीरता से लिया व कहा कि निर्माणाधीन पार्किंग का लिंटर गिरना गुणवत्ताहीन कार्य का परिचायक है ऐसे में कार्यदायी संसथा पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता डीसी नौटियाल भी घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उन्होंने कहा कि पार्किग का मुख्य ढांचे को कोई नुकसान नहीं हुआ है केवल एप्रोच के लिए डाले गया लिंटर गिरा है जो कि कालम व बिमों पर सही नहीं डाला गया जिससे लिंटर गिर गया। जिसका मलवा मार्ग पर गिरा है जिसे हटाने का कार्य किया जा रहा है तथा मलवा 12 बजे तक हटा दिया जायेगा व यातायात सुचारू कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह लिंटर कंपनी ने अपने डिजाइन से डाला था जिसे कंपनी ही बनायेगी अगर वह नही बनाती तो कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

16 hours ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

2 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

2 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

3 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

3 days ago