उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे नाले और झरने जम गए हैं। तापमान में गिरावट से तीर्थयात्रियों को परेशानी हो रही है। प्रशासन ने यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। बर्फ की चादर ने पूरे इलाके को ढक लिया है।
बदरीनाथ धाम में नाले और झरनों का पानी जमने लगा है। बदरीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड पड़ने शुरू हो गई है। पाला जमने के साथ पानी भी जमने लगा है। हालांकि यात्रियों में यात्रा को लेकर खासा उत्साह है।
बताया गया कि बदरीनाथ धाम में व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों को समेट कर मूल गांवों की ओर जाने लग गए हैं। बदरीनाथ धाम सहित नीती माणा घाटी में पानी जमने के साथ पाले की भी मोटी चादर जम रही है।
बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि यात्रियों के लिए धाम में ठहरने व खाने के लिए प्रर्याप्त धर्मशाला व होटल खुले हैं। कहा कि यात्री सुलभता से दर्शन कर अपनी यात्रा को यादगार बना रहे हैं।
बताया गया कि बदरीनाथ धाम जाने वाले हाईवे पर हनुमानचट्टी से बदरीनाथ के बीच झरने भी जमने लगे हैं। जो यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। यात्री इसे बर्फ समझ कर खेल रहे हैं। अभी भी प्रतिदिन 1500 से अधिक यात्री बदरीनाथ धाम में दर्शनों को आ रहे हैं। अब तक 16 लाख 15 हजार से अधिक यात्री बदरीनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं।
Hyundai Motor ने अपनी नई Hyundai Bayon एसयूवी की भारत में लॉन्च की पुष्टि की…
बाइक मैकेनिक हैप्पी की हत्या मामले में पुलिस को अहम सफलता हाथ लगी है. सीसीटीवी…
केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा में पहाड़ी से मलबा-पत्थर गिर रहा है. जिससे आवाजाही प्रभावित…
केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है. आज से धाम के लिए…
चीफ जस्टिस सूर्यकांत यहां राष्ट्रीय राजधानी में राम जेठमलानी मेमोरियल लेक्चर सीरीज में बोल रहे…
उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने सरकार को उनके तीन साल के मुख्यमंत्रित्वकाल की…