रूद्रप्रयाग में 6.7 तीव्रता के भूकंप का मॉक ड्रिल किया गया, जिसमें भारी नुकसान का अनुमान लगाया गया। चोराबाड़ी ग्लेशियर में जवानों के दबे होने की आशंका जताई गई, जिससे बचाव कार्य की आवश्यकता बढ़ गई। इस अभ्यास का उद्देश्य आपदा प्रबंधन की तैयारियों का आकलन करना था।
कोटेश्वर अस्पताल, उद्योग भवन और जावड़ी बाइपास प्रभावित हुआ है। भूकंप के झटकों के बाद प्रारंभिक आंकलन में जिला चिकित्सालय कोटेश्वर एवं उद्योग विभाग भवन, भटवाड़ी सैण में संरचनात्मक क्षति की जानकारी मिली। जावड़ी बाइपास में बड़े भू-धंसाव के कारण एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। राहतकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी 5 घायलों को सुरक्षित रेस्क्यू कर जिला अस्पताल भेज दिया।
नगर पंचायत अगस्त्यमुनि क्षेत्र से प्राप्त सूचना के अनुसार बाजार में भूमि दरार और भारी भूधंसाव से 25–30 आवासीय और 5–10 व्यापारिक भवन क्षतिग्रस्त हुए। यहाँ से अब तक 4 घायलों को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल भेजा जा चुका है, जबकि 50–60 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका के बीच एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस व प्रशासनिक टीमें लगातार राहत कार्य में जुटी हैं। बिजली, पानी और संचार बाधित होने से चुनौतियाँ और बढ़ी हैं।
मेघा कंपनी द्वारा दी गई सूचना के अनुसार सुमेरपुर में निर्माणाधीन रेलवे सुरंग में भारी मलबा भर जाने से सुरंग बंद हो गई। टनल के भीतर 5 श्रमिकों के फंसे होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 2 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, शेष के रेस्क्यू के प्रयास जारी हैं।
श्री केदारनाथ धाम के ऊपर चोराबाड़ी क्षेत्र में ग्लेशियर खिसकने की सूचना पर प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। ग्लेशियर की ओर से उठते धुएँ और तीव्र प्रवाह के बीच 5–6 सुरक्षाकर्मियों के दबे होने की आशंका जताई गई है। हेली-रिस्क्यू की संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है। कोटेश्वर जिला अस्पताल में अब तक 15 घायलों का उपचार जारी है। भटवाड़ी सैण में 2 लोगों को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल भेजा गया है, जबकि अभी भी 15–20 लोगों के फंसे होने की सूचना है। सभी प्रभावित क्षेत्रों में राहत दल त्वरित कार्रवाई में लगे हैं। वैकल्पिक मार्ग, संचार व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
स्टोर में सामान का हिसाब अधूरा मिला, पशु बाजार की व्यवस्था पर भी उठे सवाल,…
देहरादून पुलिस ने NSUI कार्यकर्ताओं और कांग्रेस नेताओं को बसों में बैठाकर SSP प्रमेंद्र डोबाल…
एशियन गेम्स 2026 के जेवलिन थ्रो में यश वीर सिंह ने सिल्वर तो रोहित यादव…
माउंट जॉगिंग क्षेत्र की रेकी का कार्य शुरू, एसडीआरएफ के दो जवान क्षेत्र की भौगोलिक…
शैलजा किरण ने बताया कि रामोजी फाउंडेशन ने एक साल के अंदर तालाब विकास परियोजना…
आज आश्विन महीने की कृष्ण पक्ष तृतिया तिथि है. इस तिथि के देवता अग्नि है.…