उत्तराखंड में मौसम शुष्क है, लेकिन न्यूनतम तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई है। पहाड़ों में पाला पड़ रहा है, जिससे सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं। मैदानी इलाकों में सुबह-शाम ठंड महसूस हो रही है और हल्का कोहरा छाने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान और गिर सकता है।
उत्तराखंड में मौसम इन दिनों पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। पहाड़ से मैदान तक दिनभर धूप खिली रहती है, लेकिन न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट से सुबह-शाम सर्दी तेज हो गई है। पहाड़ी इलाकों में पाला पड़ना शुरू हो गया है, जिससे रात के समय सड़कें फिसलन भरी और खतरनाक होती जा रही हैं। अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रह सकता है।
पर्वतीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान लगातार नीचे जा रहा है और अधिकांश स्थानों पर यह पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है। वहीं, मैदानी जिलों, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में हल्का कोहरा छाना शुरू हो गया है।
शहर, अधिकतम, न्यूनतम
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिन में तापमान में और कमी आ सकती है, जिससे कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका है। पहाड़ों में पाला पड़ने और मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाने के आसार हैं।
टिहरी झील में वाटर स्पोर्ट्स के साथ एडवेंचर, ट्रेकिंग, नेचर, कल्चर और विलेज टूरिज्म को…
उत्तराखंड के कृषि वनीकरण पर दून विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं का अध्ययन, जलवायु परिवर्तन से छोटे…
यह गिरफ्तारी असम राइफल्स और एनआईए के एक ऑपरेशन के दौरान हुई. हाओकिप लगभग सात…
ट्रक दुर्घटना होने के बाद हॉस्टल और आसपास अफरा तफरी का माहौल हो गया, ड्राइवर…
एशियन गेम्स 2026 में आज भारतीय खिलाड़ी कबड्डी, हॉकी, शूटिंग, एथलेटिक्स समेत कई खेलों में…
कालाढूंगी स्थित अटल आदर्श विद्यालय में पानी और टॉयलेट की सुविधा का निरीक्षण, फाउंडेशन के…