वीरों को नमन: पूर्व अर्द्ध सैनिक सम्मेलन में सीएम धामी का संबोधन..

हल्द्वानी में सीआरपीएफ द्वारा आयोजित पूर्व अर्द्ध सैनिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाग लिया। उन्होंने सैनिकों के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और पूर्व सैनिकों के योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में विकास का एक नया दौर शुरू हुआ है और राज्य सरकार उत्तराखंड की संस्कृति और पहचान को बनाए रखने के लिए संकल्पित है।


काठगोदाम में सीआरपीएफ द्वारा आयोजित पूर्व अर्द्ध सैनिक सम्मेलन में मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। पूर्व अर्द्ध सैनिकों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान सैन्य कल्याण के लिए समर्पित रहने और सरकार की सैनिकों/परिजनों के प्रति बेहतर नीतियों के लिए अर्द्ध सैनिकों ने किया सीएम धामी और प्रदेश सरकार का आभार जताया।

इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि देश की रक्षा करने वाले और राष्ट्र की हर पुकार पर प्राणों की बाजी लगाने वाले योद्धाओं को सलाम। कश्मीर से कन्याकुमारी तक आपने भारत के गौरव को बढ़ाया। आपने जो किया उसका मूल्य चुकाया नहीं जा सकता। जवान की जवानी के बदले में मैं क्या दे सकता हूं। मेरे पिता सेना से रिटायर होने के बाद भी किसी न किसी काम में लगे रहते थे।

मेरे कहने पर भी वह आराम नहीं करते। पीएम मोदी जब से पीएम बने। देश में नया कल्चर आ गया। काम करने का कल्चर। यह सियासी कार्यक्रम नहीं लेकिन सियासत से ही नीतियां बनती है।  बिहार चुनाव उदाहरण है कि लोग अब झूठी बातों और नारों को नहीं मानते। यही कारण है कि जिस भी राज्य में चुनाव होते हैं। परिणाम बाद वहां डबल इंजन की सरकार बन रही है।

आज छोटे छोटे रक्षा उपकरणों को लेकर हम दूसरे देशों पर निर्भर नहीं है। मोदी के नेतृत्व में आज हम रक्षा उत्पादों दुनिया को मुहैया करवा रहे हैं। राज्य उत्पाद निर्यात 30 हजार करोड़ से 50 हजार करोड़ पहुंचेगा।

आज पहाड़ों में जिहाद पसंद लोग घुस रहे हैं। डेमोग्राफी बदलने की साजिश। मेरा और देवभूमि का संकल्प संस्कृति को खराब नहीं होने देंगे। ये लोग जहां खाली जमीन देखते हैं वहां कब्जा कर लेते हैं। दस हजार हेक्टेयर से ज्यादा जमीन इनसे मुक्त करा चुके है। लव जिहाद, थूक जिहाद को भी रोकेंगे। नीली, हरी और पीली चादर वाली 500 से ज्यादा मजार हटा चुके हैं।

उत्तराखंड का हूं कहने पर भारत के अन्य राज्यों के लोग मानते हैं कि यह सच्चा और साफ होगा। यह भाव बना रहे। यह काम भी मेरी सरकार का है।

Spread the love
admin

Recent Posts

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 3848 लाभार्थियों को ₹33.22 करोड़ का वितरण, सीएम धामी बोले—युवा नौकरी देने वाला बने..

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के…

1 day ago

मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना पर मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक, विदेशी भाषा प्रशिक्षण पर जोर.

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक…

1 day ago

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान की तैयारियों की सीएम धामी ने की समीक्षा, 17 दिसंबर से 45 दिन तक लगेंगे बहुद्देशीय शिविर..

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में “जन-जन की सरकार, जन-जन…

1 day ago

उत्तराखंड में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान का शुभारंभ, 45 दिन तक चलेंगे बहुउद्देशीय शिविर..

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में बुधवार से ‘जन-जन की सरकार,…

1 day ago

पानी संकट के लिए समाधान: ट्रिटेड सीवेज वॉटर हाइड्रोपोनिक्स को राष्ट्रीय पेटेंट..

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सीवेज के पानी को हाइड्रोपोनिक सब्जी उत्पादन का आधार बनाया गया…

1 day ago

विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, 1971 युद्ध के वीरों और परिजनों को किया सम्मानित..

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विजय दिवस के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून…

2 days ago