उत्तराखंड सरकार ने पीले कार्ड धारकों के राशन वितरण में बदलाव किया है। जनवरी से उपभोक्ताओं को चावल के साथ गेहूं भी मिलेगा। पहले जहाँ पांच किलो चावल मिलता था, अब ढाई किलो चावल और पांच किलो गेहूं दिया जाएगा। इस बदलाव से 1,56,000 पीले कार्ड धारकों को लाभ होगा।
राज्य सरकार ने पीले कार्ड (राज्य खाद्य योजना) धारक उपभोक्ताओं को मिलने वाले राशन में बदलाव किए हैं। अब उपभोक्ताओं को केवल चावल ही नहीं, बल्कि गेहूं भी उपलब्ध कराया जाएगा। जनवरी से चावल के साथ गेहूं भी दिया जाएगा। हालांकि चावल की मात्रा को पहले के मुकाबले कम किया गया है।
वर्तमान में पीले कार्ड धारकों को पांच किलो चावल दिया जाता है, लेकिन नई व्यवस्था के तहत उन्हें पांच किलो गेहूं और ढाई किलो चावल दिया जाएगा।
चावल की मात्रा में कमी करते हुए उपभोक्ताओं को दोनों खाद्यान्न दिए जाएंगे। जनपद में पीले कार्ड धारकों की संख्या करीब 1,56,000 है, जबकि इन कार्डों में दर्ज सदस्यों की कुल संख्या करीब 5,38,000 है।
इससे पहले योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को 10 किलो चावल और पांच किलो गेहूं दिया जाता था। बाद में केवल पांच किलो गेहूं दिया जाने लगा था।
वहीं, इस संबंध में क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी हरिद्वार देवचंद ने बताया कि जनवरी से पीले कार्ड धारक उपभोक्ताओं को गेहूं और चावल दिया जाएगा। सरकार की ओर से चावल की मात्रा में कटौती की गई है और इसकी जगह उपभोक्ताओं को गेहूं दिया जाएगा।
स्टोर में सामान का हिसाब अधूरा मिला, पशु बाजार की व्यवस्था पर भी उठे सवाल,…
देहरादून पुलिस ने NSUI कार्यकर्ताओं और कांग्रेस नेताओं को बसों में बैठाकर SSP प्रमेंद्र डोबाल…
एशियन गेम्स 2026 के जेवलिन थ्रो में यश वीर सिंह ने सिल्वर तो रोहित यादव…
माउंट जॉगिंग क्षेत्र की रेकी का कार्य शुरू, एसडीआरएफ के दो जवान क्षेत्र की भौगोलिक…
शैलजा किरण ने बताया कि रामोजी फाउंडेशन ने एक साल के अंदर तालाब विकास परियोजना…
आज आश्विन महीने की कृष्ण पक्ष तृतिया तिथि है. इस तिथि के देवता अग्नि है.…