यह सब हो सका पहली बार रेंज कार्यालय में स्थापित किए गए कंट्रोल रूम से। पल-पल की जानकारी मौके से जुटाकर संबंधित जगह पर फोर्स को जिम्मेदारी दी गई। चारधाम कंट्रोल रूम के नोडल अफसर एसपी ट्रैफिक देहरादून लोकजीत सिंह ने बताया कि इस वर्ष 59.36 लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 51.06 लाख श्रद्धालुओं ने चारों धामों के दर्शन किए।
यात्रा की रियल-टाइम निगरानी के लिए 1600 सीसीटीवी कैमरे, 13 ड्रोन और धामों में पहली बार लगाए गए हेड काउंट कैमरे बेहद कारगर साबित हुए। यातायात प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए पूरे मार्ग को 42 जोन, 137 सेक्टर और 15 सुपर जोन में बांटा गया।
23 बाटल-नेक चिह्नित कर सुधार किए गए और 23 नई सीजन पुलिस चौकियां स्थापित की गईं। कुल 6500 कर्मियों की तैनाती से यात्रा प्रबंधन अधिक सुचारु रहा। अतिरिक्त सुरक्षा के लिए केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की 12 कंपनियां और राज्य एटीएस तैनात रहीं।
यात्रा के दौरान हुए प्रमुख कार्य
देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य के बागवानी और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए फल…
निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई: उत्तराखंड में 17 गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल पंजीकृत सूची से…
Yamaha Motorcycle India ने Yamaha R15 V4 और MT-15 को Monster Energy MotoGP Edition कलर…
मौसम विभाग ने देहरादून और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना…
देहरादून के हिमांशु जोशी जौलीग्रांट से अपने घर जा रहे थे, इसी दौरान कार में…
नैनीताल में इन दिनों निर्वाचन आयोग का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चल रहा है, कमिश्नर…