देहरादून हवाई अड्डे पर इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें लगातार रद होने से यात्री परेशान हैं। रविवार को 13 में से 7 उड़ानें रद कर दी गईं, जिनमें दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, पुणे और बेंगलुरु जैसे शहरों की उड़ानें शामिल हैं। एयरलाइंस यात्रियों को मैसेज और स्क्रीन के माध्यम से जानकारी दे रही है।देहरादून हवाई अड्डे पर सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो की हवाई सेवाएं लगातार प्रभावित होती जा रही है।
शनिवार को कुछ सुधार के बाद रविवार को एक बार फिर एयरलाइंस की देहरादून आने वाली कई उड़ानें रद रही। जिसके चलते हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
हालांकि, एयरलाइंस की ओर से यात्रियों को मैसेज व एयरपोर्ट पर लगी स्क्रीन के माध्यम से फ्लाइट रद होने व विलंब होने की जानकारी दी जा रही है। परंतु हवाई यात्रा करने वाले यात्री इन दिनों खासे परेशान हैं।
रविवार को देहरादून आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की कुल 13 उड़ानों में से 7 उड़ान रद रही, जिनमें से दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों की उड़ाने इंडिगो ने रद कर दी।
एयरपोर्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह नौ बजे दिल्ली से आने वाली उड़ान व सुबह 11:10 पर हैदराबाद से आने वाली उड़ान रद रही।
दोपहर 12:10 पर कोलकाता व शाम 4.55 पर लखनऊ व शाम 5:05 पर पुणे से आने वाली उड़ान भी रद कर दी गई। जबकि शाम 5:20 पर आने वाली बेंगलुरु व शाम 7.10 पर आने वाली दिल्ली की उड़ान भी इंडिगो एयरलाइंस ने रद कर दी।
स्टोर में सामान का हिसाब अधूरा मिला, पशु बाजार की व्यवस्था पर भी उठे सवाल,…
देहरादून पुलिस ने NSUI कार्यकर्ताओं और कांग्रेस नेताओं को बसों में बैठाकर SSP प्रमेंद्र डोबाल…
एशियन गेम्स 2026 के जेवलिन थ्रो में यश वीर सिंह ने सिल्वर तो रोहित यादव…
माउंट जॉगिंग क्षेत्र की रेकी का कार्य शुरू, एसडीआरएफ के दो जवान क्षेत्र की भौगोलिक…
शैलजा किरण ने बताया कि रामोजी फाउंडेशन ने एक साल के अंदर तालाब विकास परियोजना…
आज आश्विन महीने की कृष्ण पक्ष तृतिया तिथि है. इस तिथि के देवता अग्नि है.…