उत्तरकाशी : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जिला सभागार, उत्तरकाशी में आज कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा और आपदा से निपटने की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान सीएम तीरथ ने लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई व एनएच को मानसूनकाल में आपदा से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।
अधिकतर सड़कें पीएमजीएसवाई के अंतर्गत बनाई जा रही है इसलिए मुख्यमंत्री ने ग्रामीण सड़कों के नए निर्माण कार्य में नाली ,स्क्रबर आदि तय मानकों के अनुरूप बनाए व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
जल जीवन मिशन के अंतर्गत पहले चरण में पाइप लाइन बिछा दी गई है। वहीं मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने दूसरे चरण में स्रोत से ग्रामीणों को पानी मुहैया कराने हेतु जल संस्थान व जल निगम तेजी के अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके मुख्यमंत्री ने पूर्व नवनिर्मित मनेरी थाना का वर्चुअल लोकार्पण किया।
- विनय उनियाल चमोली : एन टी पी सी तपोवन द्वारा सी एस आर के अंतर्गत…
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…