उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ (मुख्यालय), देहरादून द्वारा आयोजित प्रथम इंडोर खेल प्रतियोगिता–2025 का आज भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता के विजेताओं को महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने पुरस्कार एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
अपर निदेशक श्री आशिष कुमार त्रिपाठी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं भविष्य में भी निरंतर आयोजित की जानी चाहिए। कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय, उप निदेशक श्री मनोज श्रीवास्तव एवं श्री रवि बिजारनिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
संघ के महामंत्री श्री अंकित चौहान ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि महानिदेशक सूचना की प्रेरणा और मार्गदर्शन से ही इस खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन संभव हो पाया। वहीं संघ के अध्यक्ष श्री कैलाश रावत ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
पुरस्कार वितरण के दौरान शतरंज प्रतियोगिता में विजेता श्री कैलाश रावत एवं उप विजेता श्री राजेन्द्र सिंह कलूड़ा को सम्मानित किया गया। महिला वर्ग में कैरम सिंगल्स की विजेता श्रीमती आरती बिष्ट एवं उप विजेता सुश्री विदिशा नेगी को पुरस्कार प्रदान किए गए। कैरम पुरुष सिंगल्स में श्री अतुल डिमरी विजेता एवं श्री गजेन्द्र सिंह उप विजेता रहे, जबकि डबल्स श्रेणी में श्री अतुल डिमरी एवं श्री गजेन्द्र सिंह ने प्रथम तथा श्री चेतन कुमार पाण्डेय एवं श्री राम सिंह परजोली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
उल्लेखनीय है कि यह इंडोर खेल प्रतियोगिता 12 एवं 14 दिसम्बर, 2025 को सूचना भवन सभागार में आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में संघ के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…