चमोली : रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गोपेश्वर पहुंचे। गोपेश्वर पहुंचने पर खेल मैदान में पुलिस के जवानों द्वारा उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया गया साथ ही जिलाधिकारी हिमाशु खुराना ने पुष्प गुच्छ देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पी.जी कॉलेज गोपेश्वर के व्यायमशाला पहुंचकर भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति की बैठक व जनता मिलन कार्यक्रम प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहे। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड बने 21 साल हो गए हैं जब हम राज्य 25 वर्ष में होगा तो हिन्दुस्थान का आदर्श राज्य होगा जो भी घोषणा प्रदेश सरकार ने की है वे सब धरातल पर दिख रही हैं।
जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सीएम ने जनहित की प्रमुख घोषणाएं भी की विधानसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग के विकासखण्ड कर्णप्रयाग में रामबारी से ग्राम सेम तक मोटर मार्ग (लम्बाई 2.85 किमी0) का निर्माण किया जायेगा। 2- विधानसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग के अन्तर्गत चमोली बाजार से बगोली गांव तक मोटर मार्ग (लम्बाई 1.20 किमी०) का निर्माण किया जायेगा। 3- विधानसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग के विकासखण्ड कर्णप्रयाग के अन्तर्गत कर्णप्रयाग-नैनीसैण मोटर मार्ग से क्पीरी-किमोली मोटर मार्ग का डामरीकरण का कार्य (लम्बाई 1.50 किमी०) किया जायेगा।4- विधानसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग के अन्तर्गत कारगिल शहीद श्री कृपाल सिंह की स्मृति में ग्राम पज्याणा में खेल मैदान का निर्माण किया जायेगा।5- विधानसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग के विकासखण्ड गैरसैण के न्याय पंचायत मुख्यालय रोहिडा में खेल मैदान का निर्माण किया जायेगा। 6- विधानसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग के विकासखण्ड गैरसैण के रा०इ०का० हरगड में भवन का निर्माण किया जायेगा। 7- विधानसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग के राजकीय इण्टर कालेज लाटूगैर में अधूरे भवन निर्माण कार्य को पूरा किया जायेगा। 18- के 8- विधानसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग के रा०इ०का० सिलपाटा में मुख्य भवन का निर्माण किया जायेगा। 9. विधानसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग के अन्तर्गत आपदा प्रभावित बहुगुणा नगर में (अनुसूचित जाति वस्ती से नीचे से गुजर रहे बन्दोबस्ती रास्ते के नीचले तरफ आर०सी०सी० सुरक्षा दीवार व रास्ते नाली का निर्माण किया जायेगा ।
विधानसभा क्षेत्र थराली के अन्तर्गत के नारायणबगड़ के खेलोली एवं नलगाव चोपता गदेरे में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य किया जायेगा। विधानसभा क्षेत्र थराली के अन्तर्गत नारायणबगड़ के केयर गांव के शिव मंदिर के नीचे बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य किया जायेगा।विधानसभा क्षेत्र थराली के विकासखण्ड थराली में राजकीय पॉलिटेक्निक कुलसारी की बाढ़ सुरक्षा योजना बनायी जायेगी।विधानसभा क्षेत्र थराली के विकासखण्ड नारायणबगड़ में पन्ती की बाढ़ सुरक्षा योजना बनायी जायेगी। विधानसभा क्षेत्र थराली के ग्वालदम-बैजानाथ मोटर मार्ग के ताल से बीनातोली (मॉ बधाणगढी मन्दिर) तक 01 कि०मी० मोटर मार्ग का डामरीकरण किया जायेगा। विधानसभा क्षेत्र थराली के विकासखण्ड घाट के अन्तर्गत बाजबगड़-तैलाण मोटर मार्ग का 03 कि०मी० का डामरीकरण किया जायेगा।7- विधानसभा क्षेत्र थराली में राज्य योजना के अन्तर्गत विकासखण्ड घाट में महावीर चक विजेता स्व0 अनुसूया प्रसाद के पैतृक गांव नौना को जोड़ने वाले मोटर मार्ग का डामरीकरण किया जायेगा, विधानसभा क्षेत्र थराली के ष्विकासखण्ड घाट में नन्दप्रयाग घाट-सुतोल कनोल मोटर मार्ग के कि०मी० 41.00 से 48.69 तक सुधारीकरण एवं डामरीकरण का कार्य किया जायेगा। विधानसभा क्षेत्र थराली के राजकीय इंटर कॉलेज मैठाणा में दो अतिरिक्त कक्ष कक्षा का निर्माण किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र थराली के राजकीय इंटर कॉलेज रेस चोपता में मुख्य भवन का निर्माण किया जाएगा विधानसभा क्षेत्र थराली के राजकीय इंटर कॉलेज असेड सिमली का नाम कारगिल शहीद सतीश चंद्र सती के नाम किया जाएगा०
1- विधानसभा क्षेत्र बद्रीनाथ के अन्तर्गत रुद्रप्रयाग- पोखरी- गोपेश्वर मोटर मार्ग के घट गदेरा तोक से सलना गांव- शिवालय तक मोटर मार्ग लम्बाई 2 कि०मी० का निर्माण किया जायेगा। 2- विधानसभा क्षेत्र बद्रीनाथ के अन्तर्गत नगर पंचायत पोखरी में पार्किंग का निर्माण किया जायेगा। 3- विधानसभा क्षेत्र बद्रीनाथ के अन्तर्गत पोखरी गोपेश्वर मोटर मार्ग से भिकोना तक मोटर मार्ग लम्बाई 2.00 कि०मी० का निर्माण किया जायेगा। 4- विधानसभा क्षेत्र बद्रीनाथ के अन्तर्गत दैवीय आपदा के अन्तर्गत जनपद चमोली के मुख्यालय गोपेश्वर में लॉ कालेज एवं अन्य आवासीय भवनों की भू-धसांव से सुरक्षा कार्य किया जायेगा। 5- विधानसभा क्षेत्र बद्रीनाथ के अन्तर्गत पोखरी राजकीय पॉलीटेक्निक भवन निर्माण हेतु अतिरिक्त धनराशि दी जायेगी। 6- विधानसभा क्षेत्र बद्रीनाथ के अन्तर्गत विकासखण्ड जोशीमठ के ढाक से किलचौरी से धरकोट होते हुये रिखमाणा तक मोटर मार्ग 03 किमी० का निर्माण किया जायेगा।7- विधानसभा क्षेत्र बद्रीनाथ में विकासखण्ड दशोली की ग्राम पंचायत कोज पोथनी के अन्तर्गत राजस्व ग्राम काणा के लिये मोटर मार्ग (लम्बाई 03 किमी०) का निर्माण किया जायेगा।8- विधानसभा क्षेत्र बद्रीनाथ के अन्तर्गत विकासखण्ड दशोली के ग्राम मासौं में लिफ्ट सिंचाई योजना का निर्माण किया जायेगा। विधानसभा क्षेत्र बदरीनाथ के अंतर्गत तहसील मुख्यालय पोखरी में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र बदरीनाथ के अंतर्गत श्रीनगर-जोशीमठ 66 के०वी लाइन की ब्रेकडाउन की समस्या से निजात दिलाई जाएगी
इस दौरान युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल, भाजपा राष्ट्रीय उपाअध्यक्ष नेहा जोशी, बद्रीनाथ विधायक महेन्द्र भटट, थराली विधायक मुन्नी देवी शाह भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर विष्ट इत्यादि मौजूद रहे।
नासा के स्विफ्ट टेलीस्कोप की कक्षा तेजी से नीचे गिर रही थी, जिसे बचाने के…
उत्तराखंड में सरकारी भूमि पर अवैध धार्मिक संरचनाओं के खिलाफ धामी सरकार का अभियान लगातार…
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में निर्माण और खरीद से जुड़े तमाम मामलों को लेकर निगरानी बढ़ाने…
देहरादून में शराब के ठेके के बाहर दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप…
अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त अजय के. मेहरा ने देहरादून में ईपीएफओ की स्कीम्स के…
धामी के CM के रूप में 5 साल पूरे, आईडीपीएल, ऋषिकेश में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम,…