हल्द्वानी : रविवार को केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने हल्द्वानी में भारतीय जनता पार्टी के कुमाऊं संभाग कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री बच्ची सिंह रावत ‘बचदा’ की जयंती में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने बच्ची सिंह रावत के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उत्तराखंड के लिए उनके द्वारा किए गए कई महत्वपूर्ण कार्यों की चर्चा की।
यहां भारतीय जनता पार्टी के कुमाऊं संभाग कार्यालय में पहुंचे केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बचदा की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए पार्टी कार्यालय में जन समस्याओं को भी सुना इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट के समक्ष दर्जनों लोग अपनी समस्याएं लेकर पार्टी कार्यालय पहुंचे जहां केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने समस्याओं के निदान के लिए संबंधित अधिकारियों को फोन पर दिशा निर्देश दिए। भाजपा कार्यालय में विभिन्न प्रकार की समस्याओं को लेकर आए लोगों ने केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट से समस्याओं के निराकरण की गुहार लगाई तत्पश्चात केंद्रीय मंत्री द्वारा तत्काल संबंधित विभागों के अधिकारियों को जन समस्याओं के निपटारे के निर्देश दिए गए।
नासा के स्विफ्ट टेलीस्कोप की कक्षा तेजी से नीचे गिर रही थी, जिसे बचाने के…
उत्तराखंड में सरकारी भूमि पर अवैध धार्मिक संरचनाओं के खिलाफ धामी सरकार का अभियान लगातार…
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में निर्माण और खरीद से जुड़े तमाम मामलों को लेकर निगरानी बढ़ाने…
देहरादून में शराब के ठेके के बाहर दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप…
अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त अजय के. मेहरा ने देहरादून में ईपीएफओ की स्कीम्स के…
धामी के CM के रूप में 5 साल पूरे, आईडीपीएल, ऋषिकेश में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम,…