उत्तरकाशी : सुर लहर म्यूजिक प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर पर्वतीय लोक संस्कृति पर आधारित खूबसूरत वीडियो गीत “सलारी मलारी” जो रवॉई पर्वत क्षेत्र की सत्य प्रेम कहानी पर आधारित गीत का प्रसारण हुआ है।
यह गीत मोरी क्षेत्र के विभिन्न गांव में फिल्माया गया है क्योंकि सलारी मलारी दो सगी बहने जिन्हें गज्जू संजू से प्रेम हो जाता है और अपनी इस प्रेमगाथा के लिए वह सदैव अमर हो जाते हैं। उनकी इस प्रेमगाथा को इस गीत के माध्यम से दर्शाया गया है इस गीत को रवाई घाटी के प्रसिद्ध गायक विनोद चौहान एवं गायिका रेशमा शाह ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। इस गीत में अभिनय विजय नेगी, अरविंद जोशी, रश्मि अरोड़ा एवं प्यारी कोमल द्वारा किया गया है। इस गीत का निर्देशन उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध डायरेक्टर कॉता प्रसाद ने किया है व कैमरे में सुंदर वीडियो को कैद करने वाले एवं उनका सकुशल फिल्मांकन करने वाले आकाश अक्की हैं, इस गीत का संगीत प्रभु पवार द्वारा दिया गया है और पूर्णता इसको क्रमबद्ध करना ,एडिटिंग करना मोहित द्वारा किया गया है व इस गीत के प्रोड्यूसर तुषार जोशी है।
उत्तराखंड : भारत सरकार की श्रम सांख्यिकी विशेषज्ञ समिति में नियुक्ति, AI आधारित रोजगार एवं…
Aprilia ने अपने Aprilia SR 125 और SR 175 स्पोर्टी स्कूटर का 'Tribute Edition' लॉन्च…
मानसून के दौरान आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए सभी जिलों में…
विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की दो दिवसीय बैठक के समापन के मौके पर सीएम…
नैनीताल हाईकोर्ट ने कहा कि लोक विश्लेषक की रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया…
उत्तराखंड के पशुपालकों के लिए कुछ ऐसा होने जा रहा है जो एकाएक उनकी आमदनी…