-विनय उनियाल
चमोली : राष्ट्र का गणतन्त्र दिवस तपोवन विष्णुगाड हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में बड़े उल्लास के साथ मनाया गया। विभागाध्यक्ष मानव संसाधन सुगाता दासगुप्ता ने बुके देकर कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अजय कुमार शुक्ला का स्वागत किया। इसके पश्चात अजय कुमार शुक्ला ने ध्वज प्राचीर पर जाकर राष्ट्रीय ध्वज को फहराया और पूरा वातावरण राष्ट्र गान से गुंजायमान हो उठा। सीआईएसएफ़ की टुकड़ी द्वारा सलामी शस्त्र देकर राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान किया गया।
अपने उद्बोधन में परियोजना प्रमुख ने सभी कर्मचारियों का उत्साह वर्धन किया एवं सभी से टीम भावना के साथ एकजुट होकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु अग्रसर होने का आवाहन किया।
इसके पश्चात कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख, अजय कुमार शुक्ला ने सभी विभागाध्यक्षों के साथ परियोजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को परियोजना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तल्ख है. प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो…
उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के आखिरी दिन गंगा जल लेने के लिए शिवभक्तों की भीड़…
उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के आखिरी दिन गंगा जल लेने के लिए शिवभक्तों की भीड़…
विकासनगर में पुल न होने के कारण ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर अमलावा नदी…
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में दारुल उलूम देवबंद के परिसर के नीचे प्राचीन शिवलिंग…
खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार में हर की पैड़ी से ऋषिकेश के वीरभद्र शिव…